Donald Trump ने उड़ाया डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का मजाक, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
US News: अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक की ओर से कमला हैरिस मैदान में है। बता दें, डेमोक्रेट्स ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्वोत्तर पेंसिल्वेनिया में विल्केस-बैरे में एक रैली में कमला हैरिस का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने कहा, जो बाइडन की तुलना में कमला हैरिस को चुनाव में हराना ज्यादा आसान है। कमला हैरिस का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा, वह उनसे अच्छा दिखते हैं। 
हैरिस को हराना आसान: ट्रंप
रैली में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी (बाइडन) तुलना में उन्हें (हैरिस) हराना ज्यादा आसान है।” ट्रंप ने कहा, “क्या आपने कभी उन्हें (हैरिस) हंसते देखा है? उनकी हंसी एकदम पागल व्यक्ति की तरह है। मैं उनसे बहुत अच्छा दिखता हूं।” ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि 2020 में वह धोखाधड़ी के कारण हार गए थे। जलवायु परिवर्तन के खतरे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की उनकी योजना अमेरिकी उपभोक्ताओं पर टैक्स के रूप में काम नहीं करेगा।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version