पत्रकार के सवालों पर बौखलाए ट्रंप..बोले- ‘आप जाकर कोई दूसरी नौकरी ढूंढ लें..’

Washington: अमेरिकी के व्हाइट हाउस में एक पोलिश पत्रकार द्वारा पूछे गए सवालों पर बौखलाए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे दूसरी नौकरी ढूंढने की नसीहत दे डाली. पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी. इसी दौरान एक पत्रकार ने ट्रंप से रूस और भारत को लेकर सवाल पूछा.

अमेरिका ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?

पत्रकार ने जानना चाहा कि पुतिन के खिलाफ नाराजगी जताने के बावजूद अमेरिका ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? इस सवाल पर ट्रंप बौखला गए और पत्रकार को नसीहत देते हुए कह दिया कि आप जाकर कोई दूसरी नौकरी ढूंढ लें. पत्रकार ने सवाल किया कि अमेरिका ने रूस पर अब तक गंभीर कार्रवाई क्यों नहीं की? इस पर ट्रंप ने नाराजगी दिखाते हुए कहा कि आपको कैसे पता कि कार्रवाई नहीं हुई? क्या भारत पर लगाए गए प्रतिबंध आपको कोई कदम नहीं लगते?

ट्रंप का इशारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की ओर था

ट्रंप ने कहा कि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा तो आप कोई और नौकरी ढूंढ लीजिए. ट्रंप का इशारा भारत पर लगाए गए द्वितीयक प्रतिबंधों और टैरिफ की ओर था. ट्रंप ने बताया कि उनकी सरकार ने भारत पर 25% का रेसीप्रोकल टैरिफ लगाया है. इसके अलावा रूस से आयातित तेल पर 25% अतिरिक्त टैरिफ भी लागू किया गया है. यह नियम 27 अगस्त से प्रभावी हो गया है. कुछ भारतीय उत्पादों पर संयुक्त टैरिफ दर 50% तक पहुंच गई है, जिससे भारत की अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा मुश्किल हो गई है.

रूस से व्यापार करने वाले देशों को अब चुकानी होगी आर्थिक कीमत

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नीति सिर्फ रूस ही नहीं बल्कि उसके सहयोगियों को भी आर्थिक रूप से दबाव में लाने की है. उनके अनुसार भारत समेत जो देश रूस से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अब आर्थिक कीमत चुकानी होगी. उन्होंने दावा किया कि उनके प्रतिबंधों के चलते रूस को पहले ही सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. साथ ही ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि रूस से जुड़े देशों पर दूसरे और तीसरे चरण के प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘The Bengal Files’ की रिलीज पर संकट, राजनीतिक दबाव के बीच राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

 

 

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version