‘हम युद्ध को रोकना चाहते हैं…’, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप बोले- पुतिन और जेलेंस्की को आना होगा एक साथ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने के पहले से ही डोनाल्‍ड ट्रंप रूस-यूक्रेन संघर्ष को रोकने की बात कह रहे है, ऐसे में अब उन्‍होंने इस जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि व्‍लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक साथ आना होगा क्योंकि हम युद्ध को रोकना चाहते हैं, हम  लाखों लोगों की हत्या को रोकना चाहते हैं. मैं युद्ध विराम देखना चाहता हूं. मैं इस युद्ध विराम के समझौते को पूरा करना चाहता हूं.

अमेरिका पर नहीं पड़ता बहुत ज्यादा प्रभाव

ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष से अमेरिका पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है, क्‍योंकि यह महासागर के दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच संघर्ष हो रहा है, लेकिन इससे यूरोप जरूर प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि हमने बहुत ज्यादा पैसा लगाया है. हम 300 बिलियन डॉलर के लिए तैयार हैं और वे (यूरोप) 100 बिलियन डॉलर के लिए तैयार हैं.’

इस झंझट में बाइडेन को कभी नहीं डालना चाहिए

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि जो बाइडेन ने उन्हें केवल पैसे दिए, कोई ऋण या सुरक्षा नहीं थी. ऐसे में हमें सुरक्षा पाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा. हम अपना खजाना एक ऐसे देश पर खर्च कर रहे हैं जो बहुत दूर है. ऐसे में यूरोप के साथ जैसा व्‍यवहार किया जाता है, वैसा ही हमारे साथ भी किया जाना चाहिए. हमें इस झंझट में बाइडेन को कभी नहीं डालना चाहिए था.

हम निष्पक्ष होना चाहते हैं- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि हमें मध्य पूर्व में भी कुछ अच्छी खबरें मिलने वाली हैं. उन्‍होंने कहा कि हम जल्द ही पारस्परिक शुल्क लगाएंगे. वे हमसे शुल्क लेंगे, हम उनसे शुल्क लेंगे. कोई भी कंपनी या देश, जैसे कि भारत या चीन जो भी शुल्क लगाए, हम निष्पक्ष होना चाहते हैं. इसलिए पारस्परिक शुल्क लगाना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं किया, हम ऐसा करने की तैयारी कर ही रहे थे, लेकिन कोविड आ गया.’

इसे भी पढें:-AUS Vs ENG: आज चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला, लाहौर में आमने-सामने होंगी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version