सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, वर्ल्डवाइड टैरिफ 15 प्रतिशत करने का किया ऐलान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया टैरिफ संबंधी फैसले की तीखी आलोचना करते हुए तत्काल प्रभाव से वैश्विक टैरिफ दर बढ़ाने की घोषणा की है. कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद जारी अपने बयान में ट्रंप ने 10 प्रतिशत के मौजूदा वैश्विक टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया.

निर्णय को अत्यंत हास्यास्पद बताया

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट की ओर से टैरिफ पर दिए गए निर्णय को अत्यंत हास्यास्पद बताया. उन्‍होंने कहा क‍ि खराब ढंग से लिखे गए और असाधारण रूप से अमेरिका-विरोधी निर्णय की गहन, विस्तृत और पूर्ण समीक्षा के आधार पर मैं संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते देशों पर तुरंत लागू होने वाले 10 प्रतिशत वर्ल्डवाइड टैरिफ को बढ़ाऊंगा. कई देश दशकों से बिना किसी बदले के अमेरिका को लूट रहे हैं. टैर‍िफ को पूरी तरह से मंजूर और कानूनी तौर पर टेस्ट किए गए 15 प्रतिशत लेवल तक बढ़ा दूंगा. अगले कुछ महीनों में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंजूर टैरिफ तय करेगा और जारी करेगा, जो अमेरिका को फिर से महान बनाने की सफल प्रक्रिया को जारी रखेगा.

15 प्रतिशत लगाया टैरिफ Donald Trump

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद तुरंत 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर द‍िया था. ट्रंप ने 10 फीसदी का नया टैरिफ लागू करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिया था. साथ ही यह भी कहा था कि यह तुरंत लागू होगा, लेक‍िन इसके कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फ‍िर से टैर‍िफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान कर द‍िया है.

कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ के फैसले को अवैध करार दिया है

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दूसरी बार सत्ता में वापसी के बाद सभी देशों पर अपनी शर्तों के हिसाब से व्यापार करने के लिए अलग-अलग टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ के फैसले को अवैध करार दिया है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने 15 फीसदी का नया टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें- ‘भारत-अमेरिका एआई अवसर साझेदारी’ की घोषणा, लोकतांत्रिक मुल्‍य के साथ तय होगा भविष्‍य

Latest News

‘मुझे बचा लो… मैं मर जाऊंगी’; 3 दिन गुरुग्राम के ‘टॉर्चर रूम’ में क्या हुआ?

गुरुग्राम में डेटिंग ऐप से मिले युवक ने छात्रा को लिव-इन में रखकर बंधक बनाया और अमानवीय यातनाएं दीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

More Articles Like This

Exit mobile version