ट्रंप ने ‘टैरिफ’ को बताया पसंदीदा शब्द, कहा- अमेरिका को बना रहा अमीर  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Tariff Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्‍सर ही अपने किसी-किसी न बयान को लेकर चर्चा में बने रहते है. ऐसे में अब उन्‍होंने टैरिफ को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही हैं. अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मेरा पसंदीदा शब्द टैरिफ है. यह किसानों को अमीर बना रहा है और हमारे लिए सैकड़ों अरबों डॉलर, सच में खरबों डॉलर ला रहा है.”

ट्रंप पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

पेन्सिलवेनिया से पहले इसी साल अक्टूबर के महीने में ट्रंप ने क्वांटिको में भी इसी तरह का बयान दिया था. उस वक्‍त उन्‍होंने कहा था कि “ऑफिस संभालने के बाद मैंने जो पहले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किए, उनमें से एक मेरिट के सिद्धांत को बहाल करना था. उन्‍होंने कहा कि टैरिफ शब्द के अलावा यह सबसे महत्वपूर्ण शब्द है. मुझे टैरिफ पसंद है. सबसे खूबसूरत शब्द, टैरिफ मेरा पसंदीदा शब्द है. मुझे टैरिफ शब्द बहुत पसंद है. आप जानते हैं, हम बहुत अमीर बन रहे हैं.”

इसे भी पढें:-जापान में आपदा की आशंका, लाखों लोगों की जान पर मडरा रहा खतरा…, JMA ने जारी की ‘महाभूकंप’ की चेतावनी

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version