दूसरी मिलिट्री स्ट्राइक…, अमेरिका ने वेनेजुएला को दी धमकी, कहा- शर्तें नहीं मानी तो…

Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वेनेजुएला को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वहां की अंतरिम सरकार अमेरिका की शर्तें नहीं मानती है, तो अमेरिका दूसरी बार सैन्य हमला कर सकता है. इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि फिलहाल अमेरिका हालात पर ‘काबू’ बनाए हुए है और वेनेजुएला को ‘ठीक करने’ के लिए जरूरत पड़ने पर दोबारा कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

इस मामले को लेकर ट्रंप का कहना है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने के बाद अमेरिका की स्थिति मजबूत हो गई है. ऐसे में उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि ज़मीनी हालात पर अब अमेरिका का प्रभाव है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘मुझसे मत पूछिए कि वहां कौन जिम्मेदार है, क्योंकि मेरा जवाब विवाद खड़ा कर देगा,’ लेकिन साथ ही अमेरिका हालात को नियंत्रित भी कर रहा है.

दूसरी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार

उन्‍होंने खुलासा करते हुए कहा कि अमेरिका दूसरी सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था. उनका कहना है कि ‘हम दूसरे हमले के लिए भी तैयार थे, सब कुछ फाइनल था, लेकिन हमें दूसरी कार्रवाई करने की जरूरत नही पड़ी. साथ ही उन्‍होंने स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो दूसरा हमला एक विकल्प बना रहेगा.

ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त

जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि सैन्य ऑपरेशन के दौरान अमेरिका का एक हेलिकॉप्टर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था. फिलहाल सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित हैं और किसी की मौत की कोई खबर नही है. इसके साथ ही घायल सैनिकों की हालत भी ठीक बताई गई है.

‘इस वक्‍त वेनेजुएला एक मरा हुआ देश’

बता दें कि ट्रंप ने वेनेजुएला को ‘इस वक्त एक मरा हुआ देश’ करार दिया. उन्होंने ये भी कहा कि वर्षों की गलत नीतियों और खराब शासन ने देश को तबाह कर दिया है. साथ ही ये भी कहा कि वेनेजुएला में तेल उत्पादन बहुत कम स्तर पर है और अमेरिका को वहां के तेल और अन्य संसाधनों तक पूरी पहुंच चाहिए. इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान की सरकार को चेतावनी दी है. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को मदद का भरोसा दिया और कहा कि अगर  ईरान ने पहले की तरह प्रदर्शनकारियों की हत्या की तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा.

वेनेजुएला के तेल ढांचे के लिए निवेश की जरूरत

इस मामले को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के तेल ढांचे को दोबारा खड़ा करने के लिए बड़े निवेश की जरूरत है. ऐसे में उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी तेल कंपनियां इसके लिए तैयार हैं. ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला का तेल ढांचा पहले अमेरिकी कंपनियों ने ही बनाया था, जिसे बाद में उनसे छीन लिया गया.

अमेरिका दोबारा कर सकता है हस्तक्षेप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने कैरेबियन क्षेत्र में करीब 15 हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिका की मांगें नहीं मानती हैं, तो अमेरिका दोबारा हस्तक्षेप कर सकता है.

इसे भी पढ़ें :- सोमवार को कैसे हुई शेयर बाजार की शुरुआत? जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Latest News

Govatsa Dwadashi 2026: गोवत्स द्वादशी 5 या 6 नवंबर को? जानें वसु बारस की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Govatsa Dwadashi 2026: हिंदू धर्म में गोवत्स द्वादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. यह पर्व दीपावली और धनतेरस से...

More Articles Like This

Exit mobile version