‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ ट्रंप के बयान पर डेल्सी का पलटवार, बोलीं-ऐसा सोचना भी मत…

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कथित तौर पर कहा है कि वह वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने एक बार फिर ऐसे बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया है. फॉक्स न्यूज के पत्रकार जॉन रॉबर्ट्स के मुताबिक- ट्रंप ने फोन पर बातचीत में कहा कि वेनेजुएला के पास करीब 40 ट्रिलियन डॉलर का तेल भंडार है और वहां के लोग ट्रंप को पसंद करते हैं. विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप की नजर वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर है.

डेल्सी रोड्रिगेज़ ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

उधर, ट्रंप के बयान पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. हेग में International Court of Justice के बाहर उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसा सोचें भी मत क्योंकि वेनेजुएला कोई उपनिवेश नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र देश है. हम अपनी संप्रभुता, इतिहास और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते रहेंगे. इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि जनवरी 2026 में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान से जुड़ी है, जब पूर्व राष्ट्रपति Nicolás Maduro और उनकी पत्नी को अमेरिकी बलों ने गिरफ्तार कर लिया था.

ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप

उन पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप लगाए गए हैं. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज कार्यवाहक राष्ट्रपति बनीं और उन्होंने तेल क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना शुरू किया. इसी दौरान अमेरिका ने भी वेनेजुएला के तेल सेक्टर पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी. ट्रंप इससे पहले Canada को भी 51वां अमेरिकी राज्य बनाने को लेकर बयान दे चुके हैं. हालांकि वेनेजुएला वाला बयान ज्यादा गंभीर माना जा रहा है. क्योंकि इसमें अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप, तेल राजनीति और सत्ता परिवर्तन जैसे मुद्दे भी जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. NEET UG 2026 Exam: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, CBI करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version