पीएम नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप 8वें स्थान पर, जानें क्या है मेलोनी का हाल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई 2025 में मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ताजा ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बने हुए हैं. वैश्विक स्तर पर जहां कई प्रमुख नेता जनता की अप्रूवल खो रहे हैं, वहीं मोदी की लोकप्रियता 75% पर कायम है. यह सर्वेक्षण 4 से 10 जुलाई के बीच किया गया और इसमें 20 से अधिक देशों के नेताओं को शामिल किया गया.

इस लिस्ट में पीएम मोदी के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 45 प्रतिशत से भी कम के साथ 8वें स्थान पर हैं.

पीएम मोदी की वैश्विक लोकप्रियता में इजाफा

Morning Consult के सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी की लोकप्रियता देश और दुनिया में लगातार बढ़ रही है. सर्वे में शामिल 75% लोगों ने मोगी को एक लोकतांत्रिक वैश्विक नेता के रूप में सराहा है. 7% लोग उनकी लोकप्रियता पर कोई राय नहीं बना पाए, जबकि 18% ने अलग राय व्यक्त की.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के लिए दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता का स्थान हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मिली है, क्योंकि वे हाल ही में राष्ट्रपति पद पर नियुक्त हुए हैं.

तीसरे नंबर पर रहे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति

दक्षिणपंथी माने जाने वाले अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे, उनके पक्ष में 57 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी और 37 प्रतिशत प्रतिभागियों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया.

ब्रिटेन के पीएम से सबसे ज्यादा अंसतुष्ट हैं लोग

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो और चेक रिपब्लिक के पीएम पेट्र फिआला लोकतांत्रिक नेताओं में सबसे कम लोकप्रिय हैं. उन्हें केवल 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है. वहीं 74 प्रतिशत लोग उनसे अंसतुष्ट हैं.

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी 54 प्रतिशत लोग अंसतुष्ट हैं. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से भी 58 प्रतिशत लोग, तुर्की के एर्दोगन से 50 प्रतिशत, ब्रिटेन के कीर स्टार्मर से 65 प्रतिशत और जापान के शिगेरु इशिबा से 66 प्रतिशत लोग अंसतुष्ट हैं.

इसे भी पढ़ें:-Israel Hamas War: इजरायल ने हमास के काउंटर-इंटेलिजेंस कमांडर को किया ढेर, हमले में कई लोगों की मौत

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version