मुनीर और मादुरो एक जैसे…, वेनेजुएला की तरह पाकिस्तान को सिखाएं सबक, हिंदू बलोच नेता ने ट्रंप से मांगी मदद

Dr. Tara Chand Appeals Donald Trump : अमेरिका में रह रहे बलूचिस्तान के वरिष्ठ नेता और बलूच अमेरिकन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. तारा चंद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बलूचों के समर्थन की खुली अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने वेनेजुएला में हुई अमेरिकी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि जिस तरह तानाशाही से वेनेजुएला के लोगों को बचाया गया, उसी तरह बलूचिस्तान के लोगों को भी आजादी और न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.

ऐसे में उन्‍होंने कहा कि उन्हें बलूचिस्तान के लोगों की आजादी की लड़ाई में भी समर्थन देना चाहिए. विशेष रूप से पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बलूचिस्तान विधानसभा के पूर्व सदस्य और प्रांत सरकार में मंत्री रह चुके डॉ. तारा चंद ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को संबोधित किया और कहा कि जैसे वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़े हुए, वैसे ही बलूचिस्तान के लोगों का भी साथ दें.

दोनों का तरीका और काम एक जैसा: तारा चंद

इस मामले को लेकर डॉ. तारा चंद ने कहा कि वेनेजुएला के शासक निकोलस मादुरो ने अपने देश के प्राकृतिक संसाधनों को चीन को लूटने दिया. इसी प्रकार पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी बलूचिस्तान के बड़े प्राकृतिक के साथ समुद्री संसाधनों को चीन और अन्य देशों को बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं. उनका कहना है कि दोनों का तरीका और काम एक जैसा है.

तारा चंद ने आसिम मुनीर पर लगाए आरोप  

इसके साथ ही तारा चंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि आसिम मुनीर डबल एजेंट की तरह काम कर रहे हैं. बता दें कि एक तरफ वे बलूचिस्तान के संसाधन चीन को बेच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं संसाधनों का इस्तेमाल अमेरिका को गुमराह करने के लिए कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ट्रंप को मुनीर के खिलाफ भी मादुरो जैसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

दुनिया की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा

उन्‍होंने ये भी कहा कि मादुरो सरकार ड्रग तस्करी, हथियारों की तस्करी, बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने में शामिल थी. ठीक इसी तरह पाकिस्तानी सेना भी कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रही है, जो पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है. ऐसे में उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन को भी पाक सेना के परिसर में पनाह मिली थी.

‘आसिम मुनीर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए’

उनका कहना है कि आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में रोज़ाना लोगों की हत्या कर रही है. इसके साथ ही आसिम मुनीर को मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डॉ. तारा चंद ने कहा कि अन्य तानाशाहों की तरह आसिम मुनीर को भी पकड़ा जाना चाहिए, ताकि बलूचिस्तान के लोगों को न्याय, आजादी और अपनी जमीन व संसाधनों पर नियंत्रण का अधिकार मिल सके.

इसे भी पढ़ें :- तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हुआ सबसे बड़ा स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’, 22 नॉट से अधिक है गति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version