Earthquake in Caribbean: कैरेबियन सागर में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Caribbean sea Earthquake: संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, शनिवार की शाम को केमैन आइलैंड के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:23 बजे दर्ज किया गया. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई, जो भूकंपों के लिए सामान्य मानी जाती है. इसका केंद्र जॉर्ज टाउन, केमैन आइलैंड से लगभग 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित था.

खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका

अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि अमेरिकी मुख्य भूमि के लिए कोई सुनामी की चेतावनी नहीं है, लेकिन प्यूर्टो रिको और अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी की सलाह जारी की गई है. खतरा प्रबंधन केमैन द्वीप ने तट के पास स्थित निवासियों से अंतर्देशीय और ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया. इसमें कहा गया है कि लहरों की ऊंचाई 0.3 से 1 मीटर होने की उम्मीद है.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
Latest News

Gold Silver Price Today:  मिडिल क्लास को बड़ी राहत, धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This

Exit mobile version