तुर्की में लगे भूकंप के जोरदार झटके, घरों से निकल कर लोग सड़कों पर भागे, 5.5 की तीव्रता से कांपी धरती

Turkey Earthquake News: तुर्की यानी तुर्किए में शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया. भूकंप के झटके लगते ही देश में हाहाकार मच गया. लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे. लोगों ने घरों के सामानों को बहुत देर तक हिलते-डुलते देखा. भूकंप के झटकों के बाद कुछ निवासी अपने-अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए. हालांकि, अभी तक इस जोरदार भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

5.5 मापी गई इस भूकंप की तीव्रता

तुर्किए की आपातकालीनी सर्विस के मुताबिक, मध्य तुर्किये में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि शुक्रवार को मध्य तुर्की में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. EMSC के अनुसार, यह भूकंप 35 किलोमीटर यानी 21.75 मील. की गहराई पर आया.

6.4 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी एएफएडी के अनुसार, 5.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था. एएफएडी ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार देर रात तीन बजकर 35 मिनट पर आए और कई प्रांतों में महसूस किए गए. हालांकि कोई प्रतिकूल घटनाक्रम सामने नहीं आया.

इससे पहले भी आया था जोरदार भूकंप

इससे पहले ईरान में भूकंप आए थे. ईरान में 7 मार्च को जोरदार भूकंप आया था. यह भूकंप ईरान में बंदर अब्बास के पश्चिम में सुबह-सुबह आया था. लोगों ने इस भूकंप के झटके ने डरा दिया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. इससे पहले भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में जोरदार भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी. यह भूकंप ईरान के फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था. USGS ने कहा था कि भूकंप 10 km (6.21 मील) की गहराई पर था.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप बोले-‘ईरान के आतंकी शासन को खत्म करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात’, देश को तबाह करने का भी दावा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version