Efficiency Commission: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, चुनाव जीतते ही एलन मस्क को मिलेगा ये काम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Efficiency Commission: हाल ही में अमेरिका में राष्‍ट्रपति का चुनाव होना है, जिसके लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे है. ऐसे में ही पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी मस्‍क को खुशखबरी दी है. उन्‍होंने कहा है कि यदि वो चुनाव में जीतते है तो वो एक सरकारी दक्षता आयोग बनाएंगे, जिसकी बागडोर एलन मस्‍क के हाथों में होगी.

ट्रंप के साथ काम करने के लिए तैयार हैं मस्क

एलन मस्क की तारीफ करते हुए पूर्व राष्‍ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मुझे संपूर्ण समर्थन दिया है. उन्‍हें पता है कि कब क्‍या करना है, वो एक अच्छे और होशियार व्यक्ति हैं. यदि मस्‍क के पास समय है तो इस काम को अच्छी से अंजाम दे सकते हैं. ट्रंप ने यह भी दावा किया है मस्‍क इस आयोग की अध्‍यक्षता करने के लिए तैयार भी हो चुके है. हालांकि ट्रंप ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि यह आयोग क्‍या काम करेगा.

क्या करेगा दक्षता आयोग?

पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि दक्षता आयोग का गठन होने के महज 6 महीने के भीतर ही ‘धोखाधड़ी और अनुचित भुगतान’ को खत्म करने का प्‍लान बनाया जाएगा. ऐसे में आयोग संघीय सरकार का पूरा आर्थिक और उसके कामों का लेखा-परीक्षण करेगा. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक पॉडकास्ट के दौरान एलन मस्‍क ने कहा था कि वो अमेरिका सरकार से साथ मिलकर काम करने के लिए इच्‍छुक है.

यह भी पढ़ें:-US Presidential Election: बराक ओबामा के भाई ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगाए स्वार्थी होने के आरोप, डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version