एलन मस्क ने एक बार फिर डोनाल्‍ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, ‘ट्रुथ सोशल’ को लेकर कही ये बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk Vs Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. दरअसल, हाल ही में मस्‍क ने अमेरिका में तीसरी पार्टी बनाने का ऐलान किया था, जिसके खिलाफ ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया था. ऐसे में मस्‍क ने भी ट्रंप पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए निशाना साधा. उन्‍होंने एक्‍स पर ही अपने पोस्‍ट में कहा कि ‘ट्रुथ सोशल क्या है?’

दरअसल, एलन मस्क ट्रंप के साल 2024 के राष्ट्रपति अभियान के लिए सबसे बड़े दानदाताओं में से एक थे. उन्‍होंने कुछ समय पहले दावा किया था कि राष्ट्रपति का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल, ऐप्पल स्टोर पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) और टिकटॉक को पछाड़ रहा है, लेकिन अब उन्होंने ट्रुथ सोशल को जानने से ही इनकार कर दिया है.

मस्क का ‘अमेरिका पार्टी‘ अभियान

बता दें कि ट्रंप के ‘वन विग ब्‍यूटीफुल बिल’ को लेकर दोनों के बीच शुरू हुए विवाद के दौरान एलन मस्क ने एक्स पर कई पोस्ट और प्रतिक्रियाओं के साथ अपनी नई पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ बनाने का ऐलान किया है. वहीं, ट्रुथ सोशल के बारे में कभी नहीं सुनने का दावा करने के ठीक बाद शेयर की गई एक पोस्ट में मस्क ने दोहराया कि “रिपब्लिकन/डेमोक्रेट यूनिपार्टी” से लड़ने के लिए अमेरिका पार्टी की आवश्यकता थी.

अमेरिकी राजनीति में मची हलचल

बात ये है कि उद्योगपति एलन मस्क ‘बिग, ब्यूटीफुल बिल’ के बारे में अपने अविश्वास और असंतोष के बारे में मुखर रहे हैं. यह उन प्रमुख कारणों में से एक है, जिसके कारण ट्रंप और मस्क के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है. वहीं, अब तीसरी पार्टी  के विचार ने अमेरिकी राजनीति में और हलचल मचा दी है. वहीं, मस्क की कई पोस्ट के बाद भी अमेरिका पार्टी को अभी तक संघीय चुनाव आयोग के साथ आधिकारिक रूप से पंजीकृत नहीं किया गया है.

इसे भी पढें:-PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version