FBI का मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा एक्शन, US में हरमनवीर सिंह गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत हुई कार्रवाई

Washington: अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बडी कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है. हरमनवीर की कनाडा से संचालित रविंदर ढांडा गिरोह के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका उजागर हुई थी. एफबीआई ने बुधवार को बताया कि कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के अधिकारियों ने हरमनवीर को मंगलवार को कैलिफोर्निया के स्टॉकटन से पकडा है.

समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान

एफबीआई ने यह कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा के गिरोहों को निशाना बनाकर चलाए गए समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत की. जांच एजेंसी ने कहा कि हरमनवीर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित संलिप्तता के लिए वांछित था. इस संगठन पर नियंत्रित मादक पदार्थों को वितरित करने एवं वितरण के इरादे से उनके भंडारण की साजिश करने तथा उनका निर्यात करने का षड्यंत्र रचने का आरोप है.

बड़ी मात्रा में तस्करी करने का आरोप

उसने बताया कि रविंदर ढांडा संगठित अपराध समूह कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता है और उस पर अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संगठनों के लिए बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करने का आरोप है. हरमनवीर सिंह के खिलाफ नियंत्रित मादक पदार्थों को वितरित करने और वितरण के इरादे से उनके भंडारण की साजिश करने, उनका निर्यात करने का षड्यंत्र रचने तथा वितरण के इरादे से उन्हें रखने के आरोप में 23 जून 2026 को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस स्थित अमेरिकी जिला अदालत के ‘सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया’ ने संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

अपराध समूहों से जुड़े 24 लोग गिरफ्तार

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों से जुड़े 24 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें 11 लोगों को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया था. इन समूहों पर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. अमेरिका के न्याय विभाग ने ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत अभियोग में कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया है.

इसे भी पढ़ें. ओडिशा में हादसाः तालाब में गिरी बेकाबू कार, पांच युवकों की मौत, लौट रहे थे बारात से

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version