FIFA World Cup 2026: न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम, लिएंड्रो की वजह से ही मिली जीत

FIFA World Cup 2026: ग्रुप G मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया. बीसी प्लेस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है. बेल्जियम के हाथों मिली हार के साथ ही न्यूजीलैंड का अगले राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया है. बेल्जियम की इस जीत के नायक लिएंड्रो ट्रॉसार्ड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे.

अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा

वहीं इसी ग्रुप में ईरान ने मिस्र के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलते हुए किसी तरह अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बेल्जियम ने अपने ग्रुप में गोल अंतर के आधार पर पहला स्थान हासिल किया. वहीं मिस्र की टीम दूसरे स्थान पर रही. ईरान तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में रहते हुए अगले दौर में जगह बनाने की रेस में है. हालांकि, इसके लिए उसे दूसरी टीमों के मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.

ब्रूयन ने भी अपना नाम गोलशीट पर लिखवाया

बेल्जियम के लिए लीनड्रो ट्रोसार्ड ने दो गोल किए. वहीं केविन डी ब्रूयन ने भी अपना नाम गोलशीट पर लिखवाया. वैंकूवर में खेले गए इस मैच में बेल्जियम की टीम ने न्यूजीलैंड पर शुरू से दबाव बनाकर रखा. वह अधिकतर समय न्यूजीलैंड के घेरे में रही और उसे सफलता भी जल्दी मिल गई. 28वें मिनट में केविन ने कॉर्नर लिया और लीनड्रो ने इस पर गोल कर बेल्जियम को आगे कर दिया. पहले हाफ में यही एक गोल हुआ.

लीनड्रो का पहले प्रयास तो फेल रहा

दूसरे हाफ में तो बेल्जियम ने गोलों की बारिश सी कर दी. 50वें मिनट में केविन ने लीनड्रो को एक बेहद शानदार पास दिया. लीनड्रो का पहले प्रयास तो फेल रहा, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने गेंद को नेट में डाल दिया. अभी तक मदद करते आ रहे केविन ने 66वें मिनट में अपना नाम गोलशीट पर लिखवा दिया. पेनाल्टी एरिया से उन्होंने बेहतरीन शॉट खेला और बेल्जियम को 3-0 से आगे कर दिया.

इकलौता गोल इलीजाह जस्ट ने किया

न्यूजीलैंड भी इस हाफ में अपना खाता खोलने में सफल रही. उसके लिए इस मैच का इकलौता गोल इलीजाह जस्ट ने किया, लेकिन ये सिर्फ जीत के अंतर को कम करने वाला साबित हुआ. दो मिनट बाद ही रोमेलु लुकाकू ने बेल्जियम के लिए चौथा गोल दागा और फिर इंजुरी टाइम में एलेक्सिस सीलमेकर्स ने बेल्जियम के लिए पांचवां गोल किया. वहीं, इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में ईरान बेहद करीब आकर सीधे नॉकआउट दौर में जाने से चूक गया.

पांचवें मिनट में ही बढ़त ले ली 

मिस्र ने इस मैच से हासिल एक अंक के दम पर अगले दौर में जगह बना ली है. सीटल स्टेडियम में खेले गए मैच में मिस्र ने पांचवें मिनट में ही बढ़त ले ली थी. महमूद साबेर के शानदार शॉट का ईरान के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था. ईरान के पास तुरंत वापसी का मौका आया, लेकिन मेहदी तारेमी पेनाल्टी पर गोल नहीं कर पाए. हालांकि, 14 मिनट में रमीन रेजाइयान ने ईरान के लिए गोल करते हुए उसे बराबरी पर ला दिया. पहले हाफ में यही स्कोर रहा.

गोलों की संख्या बढ़ाने में दोन असफलत

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने अपने गोलों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में दोनों को असफलता ही मिली. हालांकि, अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में शोजा खलीलजेदाह ने इरान के लिए गोल कर दिया था, लेकिन वीएआर में उसे ऑफ साइड करार दे दिया गया, जिससे इरान के खिलाड़ी काफी नाखुश दिखे.

इसे भी पढ़ें. हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, Trump बोले- ‘धन्यवाद, ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति’

 

Latest News

‘इस्लामिक NATO’ में पाकिस्तान-तुर्की-सऊदी के बाद अब बांग्लादेश की एंट्री की आहट, क्या भारत पर होगा कोई असर 

Bangladesh Islamic NATO: पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के मक्का रक्षा समझौते में अब बांग्लादेश की दिलचस्पी सामने आई है....

More Articles Like This

Exit mobile version