डॉ एस जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

Must Read

France : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने फ्रांस दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में फ्रांस के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी और दौरे पर विदेश मंत्री ने भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि भी की.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति से की मुलाकात

बता दें कि इस दौरे पर मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने पीएम मोदी का संदेश राष्ट्रपति मैक्रों को दिया, जिसमें पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था. जानकारी के मुताबिक कहा गया कि भारत-फ्रांस के रिश्तों में अब विश्वास, साझा महत्वकांक्षाएं दिखाई देती हैं.

 डॉ जयशंकर ने मार्शिले के कार्यक्रम में लिया हिस्‍सा

जानकारी के मुताबिक, भारत, फ्रांस के साथ अंतरिक्ष, आतंकवाद निरोधी अभियान और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर रहा है. इस दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, जीवन विज्ञान, शिक्षा, म्यूजियम सहयोग और लोगों के रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है.  बता दें कि दोनों देशों के नेताओं की बैठक में वैश्विक मुद्दों जैसे हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर भी बात हुई. इस मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्शिले में आयोजित हुए भूमध्य सागर रायसीना डायलॉग में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

  इसे भी पढ़ें :- केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश पर सीएम धामी ने जताया दुख

Latest News

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को बेहद ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है. क्योंकि इस दौरान हमारे...

More Articles Like This