आइवरी कोस्ट में फ्रांसीसी सेना को बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने दिया देश छोड़ने का आदेश

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ivory Coast: आइवरी कोस्‍ट में दशकों से फ्रांस के सैनिक मौजूद हैं. अब आइवरी कोस्‍ट के राष्‍ट्रपति अलास्‍साने ओउटारा ने फ्रांसीसी सेना को बड़ा झटका दिया है. आइवरी कोस्ट के राष्‍ट्रपति ने अपनी धरती पर मौजूद फ्रांस के सैनिकों को जल्द ही देश छोड़ने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति अलास्साने ओउटारा ने कहा कि सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि हमने आइवरी कोस्ट में मौजूद फ्रांस के सैनिकों की सुनियोजित तरीके से वापसी का निर्णय लिया है.

कम हो रहा है फ्रांस का असर

जानकारी के अनुसार, आइवरी कोस्ट में फ्रांस के 600 सैनिक हैं. अलास्‍साने ने कहा कि पोर्ट बोएट की सैन्य बटालियन, जिसकी जिम्‍मेदारी अभी तक फ्रांस के सैनिक संभाल रहे थे, उसकी कमान अब देश की सेना को दी जाएगी.

इन देशों से भी फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी

बता दें कि आइवरी कोस्ट के अलावा हाल में कई पश्चिम अफ्रीकी देशों ने फ्रांस के सैनिकों को देश लौटने को कहा है. इसमें सेनेगल, माली, चाड, नाइजर और बुर्किना फासो देश शामिल हैं. इन देशों में फ्रांस के सैनिक कई सालों से मौजूद थे. यह घटनाक्रम फ्रांस और उसके पूर्व उपनिवेशों के बीच संबंधों में बदलाव का संकेत है, साथ ही फ्रांस के कम होते असर को भी दर्शाता है.

कहां हैं फ्रांस के सैनिक

जानकारी के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक फ्रांसीसी सैनिक अफ्रीकी देशों से चले गए हैं. इन देशों में फ्रांस के औपनिवेशिक शासन के खत्म होने के बाद से उसकी सेना मौजूद थी. फ्रांसीसी सेना अब केवल जिबूती में बचे हैं, जहां उनके 1,500 सैनिक हैं और गैबॉन में उनके 350 सैनिक मौजूद हैं. विश्लेषकों ने इन घटनाक्रम को फ्रांस के खिलाफ बढ़ती स्थानीय भावनाओं का जिम्मेदार बताया है.

ये भी पढ़ें :- भारतीय कॉफी ने रचा इतिहास, पहली बार 1 बिलियन डॉलर का आकड़ा किया पार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version