गौतम गंभीर ने अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने पर दी बधाई, बोले- इतिहास आपको हमेशा याद रखेगा

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर को उनके कार्यकाल के समापन पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इतिहास आपके साथ ज्यादा मेहरबान रहेगा. गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा कि प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है.

इतिहास आपके साथ ज्यादा मेहरबान रहेगा

वे 3 आईसीसी ट्रॉफी आपके पक्के इरादे की गवाही हैं. टीम पहले और टीम आगे, हमेशा. मुझे कहना होगा, इतिहास आपके साथ ज्यादा मेहरबान रहेगा. हर चीज के लिए धन्यवाद. आपके आगे के कामों के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं. अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 में भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यभार संभाला था. अगरकर की चुनी टीम ने वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेला.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता और एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीता. इस तरह अगरकर का कार्यकाल उपलब्धियों से भरपूर रहा है और वे अपने कार्यकाल पर गर्व कर सकते हैं. मुख्य चयनकर्ता के रूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए आखिरी बार टीम इंडिया चुनी.

प्रज्ञान ओझा को यह भूमिका सौंपी

आधिकारिक मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति तक पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को यह भूमिका सौंपी गई है. मौजूदा चयनकर्ता पैनल में ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह शामिल हैं. बीसीसीआई प्रोटोकॉल के अनुसार, चयन समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला मुख्य चयनकर्ता बनता है. ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं और अभी पैनल में सीनियर हैं. यही वजह है कि उन्हें अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है.

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए अपनी पहली टीम चुनी

ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए अपनी पहली टीम चुनी है. टीम में 4 साल बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी कराई गई है. बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर की खाली जगह को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदक को 7 टेस्ट, 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे के साथ 20 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव होना चाहिए. साथ ही पांच साल पहले रिटायर होना चाहिए. आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है.

इसे भी पढ़ें. ‘अब कोई अच्छी फिल्म बनाइए…’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर SC की टिप्पणी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version