इजरायल का गाजा में हमला, 10 दिन की बच्ची समेत 17 की मौत, फिलिस्तीनी बोलें-कहाँ है युद्धविराम?

Israel Gaza War: युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल गाजा पट्टी में हमला कर रहा है. इजरायली फायरिंग के चलते 17 फ़िलिस्तीनियों की मौत हो गई है, इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं. अस्पताल अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध की शुरुआत से अब तक 71,800 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

लड़ाकों की गोलीबारी के जवाब में हुए हमले

इजरायल ने कहा कि उसके हमले उन लड़ाकों की गोलीबारी के जवाब में हुए, जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ था. शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार मृतकों में सात महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं, जिनमें 5 महीने का शिशु और 10 दिन की बच्ची भी शामिल है.

युद्धविराम समझौते के बाद हुईं घटनाएँ

यह घटनाएँ 10 अक्टूबर 2025 को लागू हुए युद्धविराम समझौते के बाद हुईं, जिसे कई बार घातक इजरायली हमलों ने झकझोरा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समझौते के लागू होने के बाद से 530 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सेलमिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ नरसंहार जारी है.

यह हमास के उल्लंघन या सैनिकों पर हमले का जवाब

युद्धविराम कहाँ है? मध्यस्थ कहाँ हैं? मध्यस्थों ने हमलों की निंदा की है और हमास ने इसे समझौते का उल्लंघन बताया है. वहीं इजरायल का कहना है कि यह हमास के उल्लंघन या सैनिकों पर हमले का जवाब है. तुफ्फाह (उत्तर गाजा) में इजरायली सेना ने एक भवन पर गोलीबारी की, जिसमें 11 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य थे. खान यूनिस (दक्षिण) में एक परिवार के तम्बू पर हमले में 3 लोग मारे गए, जिनमें एक 12 वर्षीय लड़का भी शामिल है.

अब तक 71,800 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

ज़ैतोउन (पूर्वी गाजा सिटी) मेंटैंक शेलिंग में 3 और लोग मारे गए, जिनमें एक पति-पत्नी भी शामिल थे. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध की शुरुआत से अब तक 71,800 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय यह नहीं बताता कि कितने लड़ाकों या नागरिकों की मौत हुई है लेकिन उसके आंकड़े संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा आम तौर पर विश्वसनीय माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. Jammu-Kashmir: गृह मंत्री शाह तीन दिन रहेंगे जम्मू-कश्मीर में, इस रणनीति पर होगा मंथन

Latest News

World Suicide Prevention Day 2026: चुप्पी तोड़ें, जिंदगी बचाएं! आत्महत्या रोकथाम के लिए जरूरी है संवेदनशील बातचीत

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य आत्महत्या को लेकर जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक कलंक कम करना और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के महत्व को समझाना है.

More Articles Like This

Exit mobile version