गाजा में युद्ध विराम पर इजरायल हुआ तैयार, हमास के जवाब का इंतजार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza Ceasefire:  लंबे समय से चल रहा इजरायल और हमास जंग अब समाप्ति के करीब पहुंच चुका है. दरअसल, कतर की ओर से पेश किए गए गाजा में हमास युद्धविराम प्रस्ताव को इजरायल ने मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव की कुछ शर्तों को भी शामिल किया गया है.

शांति और स्थायी समाधान पर होगी बातचीत

बता दें कि युद्ध समाप्ति के इस प्रस्ताव के तहत 60 दिनों के युद्धविराम की अवधि तय की गई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच शांति और स्थायी समाधान पर बातचीत की जाएगी. जिससे आगामी दिनों में भी कोई नया संघंर्ष न हों. वहीं, इस प्रस्ताव पर इजरायल की मंजूरी मिलने के बाद हमास के जवाब का इंतजार है. कतर और अमेरिका के साझेदारी से तैयार हुआ यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच वर्षो से चल रहे संघंर्ष को समाप्त करने की उम्मीद जगा रहा है.

हमास के जवाब पर निर्भर गाजा में शांति

गाजा में शांति के दिशा में उठाए गए इस पहल का अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने स्वागत किया है. हालांकि इस प्रस्ताव की सफलता पूरी तरह से हमास के जवाब पर निर्भर करती है. अगर हमास इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो यह क्षेत्रीय शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

इसे भी पढें:-टेक सेक्‍टर में बड़ा बदलाव: माइक्रोसॉफ्ट ने एक झटके में 9,100 कर्मचारियों को किया नौकरी से बेदखल, क्‍या होगा भारत पर इसका असर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version