Georgia Plane Landing: अमेरिका में सड़क पर हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, कई गाड़ियों से टकराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Georgia Plane Landing: अमेरिका के जॉर्जिया में एक छोटा विमान बीच सड़क पर लैंड हुआ. इस दौरान वह कई गाड़ियों से टकराया गया. पुलिस के अनुसार, इस एयरक्राफ्ट में एयरपोर्ट तक जाने के लिए पावर ही नहीं बची थी.

हादसे में कई लोगों को आई चोटें

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें प्लेन बिजी सड़क पर लैंड करता हुआ और फिर कई गाड़ियों से टकराता हुआ दिख रहा है. पुलिस ने कहा कि इस हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं है.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद, एयरक्राफ्ट का दाहिना विंग एक गाड़ी से टकरा गया और प्लेन का फ्यूल टैंक लूज होकर SUV के पिछले हिस्से और गाड़ी में जा घुसा. प्लेन लैंडिंग के बाद सड़क बंद कर दी गई थी और लोगों को ट्रैफिक में और देरी होने की सलाह दी गई थी.

कब हुआ हादसा?

प्लेन गेन्सविले ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से कैंटन में चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था, तभी यह हादसा सोमवार को हुआ. डिपार्चर के कुछ समय बाद, पायलट को इंजन में दिक्कत महसूस हुई. इसके बाद उसने गेन्सविले की तरफ वापस मुड़ने का फैसला किया. फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version