यूनान के जंगल में आग ने मचाई तबाही, पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की जिंदा जलकर मौत, खाली कराने पड़े गांव

Yunnan: चीन के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित यूनान में जंगल में लगी आग ने भीषण तबाही मचाई है. आग में जलकर एक पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. इस बीच प्राधिकारियों ने मध्य यूनान के दो गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है. दमकलकर्मियों ने बताया कि थेसालोनिकी के उत्तर-पूर्व में एक वन क्षेत्र में आग से नष्ट हुए एक मकान के बाहर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला था और मकान के अंदर उसके 12 वर्षीय बेटे का शव मिला.

बच्चे की मां झुलस गई

उन्होंने बताया कि बच्चे की मां झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में नौ विमान, छह हेलीकॉप्टर और 135 दमकलकर्मियों के अलावा स्वयंसेवक तथा जंगल की आग से निपटने वाली विशेष इकाइयां मदद कर रही हैं. यूनान में गर्म और शुष्क मौसम के दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं.

100 से अधिक लोगों की मौत

एथेंस के पूर्वी इलाके में 2018 में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 2023 में उत्तर-पूर्वी यूनान के एक दूरस्थ प्राकृतिक अभयारण्य में लगी भीषण आग यूरोपीय संघ में अब तक दर्ज जंगल की सबसे बड़ी आग थी. हर साल गर्म और शुष्क मौसम में आग लगने की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार की आग ने पुराने जख्मों को हरा कर दिया है. वर्तमान परिस्थितियों ने एक बार फिर प्रशासन और जनता के बीच 2018 जैसी तबाही का डर पैदा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें. बंगलूरू खदान में भीषण हादसाः विशाल चट्टान गिरा, बिहार के सात श्रमिकों की मौत

Latest News

जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में गहरी खाईं में गिरी बस, एक बच्ची की मौत, 16 घायल, कई गंभीर

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की सुबह ऊधमपुर जिले में लाटी मुख्यालय...

More Articles Like This

Exit mobile version