African country: हैती नरसंहार में 70 लोगों की मौत, घर छोड़ने पर मजबूर हुए हजारों लोग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haitian Gang Kills at least 70 People: हैती में हुए सामूहिक नरसंहार में मारे गए लोगों की संख्‍या बढकर 70 हो गई है. इस मामले की जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के कहा कि हथियारबंद बंदूकधारी स्वचालित राइफलों के साथ पोंट-सोंडे शहर में घुसे और निवासियों पर गोलियां चलाईं.

बता दें कि 4 अक्टूबर को अफ्रीकी देश हैती के पोंट सोनडे शहर में ग्रैन ग्रिफ गिरोह के हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. कई लोगों के घरों में आग लगा दी गई. इन हमले में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि गिरोह के लोगों ने करीब 3,000 लोगों को इलाके से भागने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान 16लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. हमले में घायल लोगों में गिरोह के भी दो लोग शामिल है.

45 घरों और 34 वाहनों में लगा दी आग

यूएन के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर कम से कम 45 घरों और 34 वाहनों में आग लगा दी, जिससे निवासियों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा. जानकारों का कहना है कि ये हत्याएं कैरेबियाई राष्ट्र में संघर्ष का नया संकेत हैं, जहां सशस्त्र गिरोह राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करते हैं और आस-पास के क्षेत्रों में फैल रहे हैं, यही वजह है कि वहां भूख बढ़ रही है और सैकड़ों लोग बेघर हो रहे हैं.

यह हैती राष्ट्र के खिलाफ हमला

वहीं, प्रधानमंत्री गैरी कोनील ने कहा कि बेबस महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के खिलाफ यह घृणित अपराध न केवल पीड़ितों के खिलाफ बल्कि पूरे हैती राष्ट्र के खिलाफ हमला है. इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक ऑडियो संदेश में ग्रैन ग्रिफ के नेता लक्सन एलन ने राज्य और पीड़ितों को दोषी ठहराया, साथ ही उन्‍होंने निवासियों पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया, जबकि उनके सैनिकों को पुलिस या निगरानी समूहों की ओर से मारने की भी बात कही.

ये भी पढ़ेंं:-ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल को खुली चेतावनी, जानिए क्या कहा?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version