World News: हिजबुल्ला ने सैन्य कमांडर की हत्या के बाद दागीं मिसाइलें, इस्राइली सेना बोली- ‘हवा में ही ध्वस्त किया’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुकर की मौत के 48 घंटे बाद ही हिजबुल्लाह ने इजराइल पर एयर स्ट्राइक कर दी है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं. इजराइली सेना के अनुसार, इसमें से सिर्फ 5 रॉकेट इजराइली सीमा में घुस पाए. अभी तक इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

हिजबुल्लाह ने कहा, हमने रात भर लेबनानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे एक इस्राइली युद्धक विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी और उसे वापस लौटने के लिए मजबूर किया. साथ ही यह भी कहा कि उत्तरी इस्राइल में सैन्य ठिकानों पर दो तोपखाने हमले और दो रॉकेट हमले भी किए. वहीं इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा, लेबनान से इस्राइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में आ रहे एक हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है. इस्राइली सेना ने कहा, उसने दक्षिणी लेबनान में दो हिज़्बुल्लाह लड़ाकों पर हमला किया है.

मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली हवाई हमले और तोपखाने की आग ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को प्रभावित किया,  जिसके एक दिन बाद डॉक्टरों ने कहा,  इस्राइली हमले में दक्षिणी लेबनान में कम से कम पांच सीरियाई प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई.

यह भी पढ़े: Ayodhya: सपा नेता के बेकरी पर पहुंचा बाबा का बुलडोजर, होगी कार्रवाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version