US: अमेरिका के ओहियो ने अक्टूबर को घोषित किया ‘हिंदू विरासत माह’, गवर्नर ने विधेयक पर किया हस्ताक्षर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hindu Heritage Month: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले दुनिया भर में बसे हिंदुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, अमेरिका के ओहियो राज्य ने अक्टूबर को ‘हिंदू विरासत माह’ के रूप में नामित किया है. ओहियो का यह फैसला पूरे भारत को गौरवान्वित करने वाला है.

बता दें कि बुधवार को ओहियों के गवर्नर माइक डेविन ने अमेरिकी राज्य में अक्टूबर को “हिंदू विरासत माह” के रूप में नामित करने के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया है साथ ही राज्य के पूर्व सीनेटर नीरज अंतानी ने भी हस्ताक्षर किया, जो पिछले साल इस कानून के मुख्य प्रायोजक और प्रस्तावक थे.

पूर्व सिनेटर ने गवर्नर का जताया आभार

रिपोर्ट के मुताबिक, इस विधेयक पर राज्य के कई अन्य सामुदायिक नेताओं की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया है. इस दौरान पूर्व सिनेटर अंतानी ने कहा कि “ओहियो में अक्टूबर को हिंदू विरासत माह के रूप में नामित करने के लिए इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए मैं गवर्नर डेविन का बहुत आभारी हूं. बता दें कि यह विधेयक ओहियों के गवर्नर माइक डेविन द्वारा ही प्रस्‍तावित किया गया था.

90 दिनों में प्रभावी हो जाएगा विधेयक

इसके अलावा उन्‍होंने ये भी कहा कि गवर्नर डेवाइन का ओहियो भर के हिंदू समुदाय के साथ लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहा है और मैं उनके नेतृत्व के लिए आभारी हूं. दो साल के लंबे काम के बाद मुझे बेहद खुशी है कि मैं अपने समुदाय के लिए यह उपलब्धि हासिल कर सका. यह बिल अब आधिकारिक तौर पर एक कानून है और 90 दिनों में प्रभावी हो जाएगा, जिसके बाद से अक्टूबर 2025 से ओहियो का पहला आधिकारिक हिंदू विरासत माह होगा.

इसे भी पढें:-भुवनेश्वर में आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, स्पेशल ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version