हांगकांग: आम चुनाव में पहले की तुलना में काफी कम मतदान, एक तिहाई मतदाताओं ने डाले वोट

Hong Kong: चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग में दूसरी बार हुए आम चुनाव में मतदान दर 31.9% दर्ज की गई जो 2021 के चुनाव में करीब 30.2% थी. यह पहले की तुलना में काफी कम मतदान है. इससे पहले मतदान 50% से ऊपर रहा था. चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग में दूसरी बार हो रहे आम चुनाव के लिए लगभग एक तिहाई पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान किया.

विपक्ष को खत्म किए जाने के बाद दूसरी बार आम चुनाव

चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग में 2021 में व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करके लोकतंत्र समर्थक विपक्ष को खत्म किए जाने के बाद दूसरी बार आम चुनाव हुआ. लगभग दो सप्ताह पहले एक अपार्टमेंट में आग लगने से 159 लोगों की मौत के बाद हुए ये चुनाव इस त्रासदी से निपटने को लेकर सरकार के बारे में जनता की राय भांपने का जरिया माना जा रहा है.

उम्मीदवारों का चीन के प्रति निष्ठावान होना आवश्यक

शहर के 41 लाख पात्र मतदाताओं में से विशेष रूप से लोकतंत्र समर्थक लोगों ने 2019 में विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए दमन के पश्चात राजनीति से दूरी बना ली है. इस चुनाव में उम्मीदवारों का चीन के प्रति निष्ठावान होना आवश्यक है. सरकार का कहना है कि 2019 में बड़े पैमाने पर हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद स्थिरता लाने के लिए ये बदलाव जरूरी थे. इस बार मतदान प्रतिशत पर सबकी नजरें थी जो 2021 में हुए पिछले चुनाव में 30% तक गिर गया था. शहर के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने लोगों से मतदान करने की अपील की थी.

अब सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 90 कर दी गई

उन्होंने कहा था कि वह नयी लेजिस्लेटिव काउंसिल में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि आग से प्रभावित पीड़ितों की कैसे सहायता की जा सकती है. वर्ष 2021 में हुए परिवर्तनों से पहले भी 70 सदस्यीय लेजिस्लेटिव काउंसिल में से केवल आधे सदस्यों को सामान्य मतदाता चुनते थे. अब सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 90  कर दी गई है, जिनमें से 20 सदस्यों को मतदाता चुनते हैं जबकि 40 का चुनाव चीन समर्थक चुनाव समिति करती है. शेष 30 सदस्य विभिन्न समूहों जैसे वित्तए स्वास्थ्य और रियल एस्टेट से चुने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. मथुरा में हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई हाई स्पीड कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, चौथा गंभीर

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version