ईरान पर फिर से हमला कर सकता है इजरायल, IDF ने रद्द की सभी सैनिकों की छुट्टियां, ट्रंप की कूटनीति से नेतन्याहू नाखुश

Israel Iran War: इजराइल और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ सकता हैं. इजराइली सेना ने अपने सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकते हैं. इजरायली चैनल 13 की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल अब ईरान के खिलाफ अकेले सैनिक कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है. दूसरी तरफ इजरायल को अमेरिकी कूटनीति से ज्यादा उम्मीद नहीं दिख रही है.

अब तक हमलों को झेलने में सफल

इजरायल का आकलन है कि ईरान अब तक हमलों को झेलने में सफल रहा है. उसके खिलाफ अभियान के बावजूद उसकी स्थिति कमजोर नहीं हुई है. माना जा रहा है कि इजरायल को लग रहा है कि अमेरिका अब उसकी शर्तों के मुताबिक इस युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है. अमेरिका अब इस युद्ध से निकलने का रास्ता तलाश रहा है. ऐसा दावा है कि अमेरिकी जनरल डैन केन मानते हैं कि सिर्फ हवाई हमलों के जरिए ईरान को हराना संभव नहीं होगा. ऐसे में अमेरिका युद्ध को आगे बढ़ाने के बजाय इसका कोई रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है.

फैसले ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा

IDF की सभी सैन्य छुट्टियां रद्द करने के फैसले ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इसकी वजह यह है कि इजरायल ने इससे पहले भी ऐसा कदम उठाया था. 26 फरवरी को भी सैनिकों की छुट्टियां रद्द की गई थीं. इसके ठीक 48 घंटे बाद ईरान के सुप्रीम लीडर के परिसर को निशाना बनाकर हमले किए गए थे. इसी वजह से अब IDF के इस फैसले को संभावित बड़े सैन्य अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, सिर्फ छुट्टियां रद्द होने से यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि इजरायल ईरान पर हमला करने जा रहा है.

निशाना बनाने के लिए कार्रवाई के आदेश

यह भी दावा किया गया है कि नेतन्याहू ने ईरानी शासन और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के सीनियर अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं. अगर इजरायल बिना अमेरिकी समर्थन के ईरान पर हमला करता है, तो इसका सीधा मतलब होगा कि ईरान के लिए इजरायल सबसे बड़ा निशाना बन सकता है.

इसे भी पढ़ें. न्यूयॉर्क में हादसाः लिबर्टी आइलैंड के पास पलटी नाव, मासूम बच्चे सहित दो लोगों की मौत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version