पहली बार लॉर्ड्स में खेलेंगे शुभमन गिल, 1595 दिन बाद सामने आया बड़ा सवाल, कैसे टूटेगा 35 साल का रिेकॉर्ड

IND VS ENG : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में उन्‍होंने इंग्लैंड दौरे पर पहली पारी में ही शतक जड़ा, इसके साथ ही दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक (269) लगाया और दूसरी पारी में भी शतक (161) जड़कर इतिहास रच दिया. बता दें कि अब वे 1595 दिन बाद जोफ्रा आर्चर टेस्ट खेलने जा रहे हैं, जोकि गिल के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. अब देखना यह है कि क्या 35 साल से चले आ रहे एक सिलसिले को गिल रोक सकते हैं.

इंग्‍लैंड के खिलाफ गिल का बड़ा रिकॉर्ड   

आज 10 जुलाई को भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा. ऐसे में शुभमन गिल का बल्ला खूब चल रहा है. इसके साथ शुभमन गिल के पारी में अच्‍छा खेलते देख सब उत्‍साहित भी है.  जानकारी देते हुए बता दें कि अभी तक 2 टेस्ट में वह 585 रन बना चुके हैं. दूसरे टेस्ट में उन्होंने 430 रन बनाए थे, आज तक का यह भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर है. लेकिन तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर आ गए हैं, जो भारत का इतिहास रचने में उनके लिए घातक साबित रहे हैं.

टेस्ट में शुभमन गिल बनाम जोफ्रा आर्चर

बात करें आर्चर की तो उन्‍होंने फरवरी, 2021 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था. उसके बाद से वह अब साल बाद टेस्ट खेलने जा रहे हैं. ऐसे में आर्चर की वापसी से गिल भी गिल भी परेशान होंगे. जानकारी के मुताबिक, आर्चर ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्‍ट उन्‍होंने अहमदाबाद में खेला था, और गिल को उन्ही ने आउट भी किया था.

गिल के लिए बड़ा सवाल

इस दौरान खबर सामने आयी है कि गिल और आर्चर का टेस्ट में 28 गेंदों पर आमना सामना हुआ है,  इसके साथ आर्चर गिल को 2 बार आउट करने में सफल रहे हैं. ऐसे में आर्चर के सामने गिल ने सिर्फ 18 रन बनाए. गिल के लिए ये काफी बड़ा सवाल है ये कि 35 साल से लॉर्ड्स पर चले आ रहे एक सिलसिले को गिल कैसे तोड़ पाएंगे?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 35 सालों का रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, पिछले 35 सालों से इस मैदान पर कोई भी भारतीय कप्तान 50 से अधिक रन नहीं बना पाया है,  ऐसे में पिछले 2 टेस्‍ट में शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं लोगों ने उम्‍मीद जताई है कि 35 सालों से चले आ रहे इस रिकॉर्ड को गिल तोड़ेंगे और एक बड़ी पारी खेलेंगे.

टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल का रिकॉर्ड

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बता दें कि शुभमन गिल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आज पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ ये उनका 13वां और इंग्लैंड में छठा टेस्ट होगा. बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड में गिल ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 673 रन बनाए हैं.  इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने 12 टेस्ट की 22 पारियों में 58.85 की एवरेज से 1177 रन बनाए हैं.

भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट की डिटेल

  • तारीख–10 से 14 जुलाई
  • टॉस का समय:दोपहर 3 बजे (भारतीय समयनुसार)
  • मैच का समय:दोपहर 3:30 बजे से (भारतीय समयनुसार)
  • लाइव प्रसारण:सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग:जियोहॉटस्टार

तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11

इस टेस्‍ट के दौरान जोफ्रा आर्चर के रूप में मेजबान टीम ने 1 बदलाव किया है. इसके साथ ही टीम इंडिया टॉस के समय ही अपनी एकादश की घोषणा करेगी. ये भी बता दें कि जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट खेलेंगे, तो देखना होगा कि शुभमन गिल एंड टीम उनकी जगह किसे बाहर करती है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा रचेर, शोएब बशीर

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह

 इसे भी पढ़ें :- चीन का डार्क सीक्रेट! चुराने निकला मिसाइल टेक्नोलॉजी, चोरी-छिपे राफेल की भी…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version