IND vs NZ Final: कुछ ही घंटों में शुरू होगा महामुकाबला, हरभजन सिंह बोले-चैंपियंस की तरह खेलना, मंदिर में जीत के लिए प्रार्थना

IND vs NZ T20 World Cup 2026: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने आज वाले फाइनल मैच से पहले फैंस की एंट्री शुरू कर दी गई है. टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा. उधर, टीम इंडिया होटल से रवाना हो गई है. स्टेडियम में फैंस की एंट्री शुरू कर दी गई है.

क्लोजिंग सेरेमनी शुरू

जहां शाम 5:30 बजे क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है. इसमें इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक परफॉर्म कर रहे हैं. मैच देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और भारतीय कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा और बेटियां अहमदाबाद पहुंच चुके हैं.

भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना

इधर, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई. मैच से पहले पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने टीम इंडिया से कहा कि चैंपियंस की तरह खेलना है. भारत-न्यूजीलैंड पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रही हैं. 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है.

टीम को पहली ट्रॉफी का इंतजार

दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है. 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है. टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की. ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे. 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था.

इसे भी पढ़ें. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को इतिहास रचने का मौका- कोच कपिल देव पांडेय

Latest News

02 July 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 जुलाई 2026 के पंचांग में जानिए आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तिथि, वैधृति योग, श्रवण नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और दिनभर के शुभ-अशुभ योग.

More Articles Like This

Exit mobile version