ट्रंप ने भारत के 4500 करोड़ के डिफेंस सपोर्ट पैकेज को दी मंजूरी, देश की सैन्य क्षमताओं को मिलेगी और मजबूती

New Delhi: भारत की सैन्य क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है. ट्रंप सरकार ने भारत के 4500 करोड़ रुपये के डिफेंस सपोर्ट पैकेज को हरी झंडी दे दी है. अपाचे हेलीकॉप्‍टर और M777 हॉवित्जर के लिए यह सपोर्ट पैकेज है. पिछले कुछ सालों में नई दिल्‍ली और वॉशिंगटन के बीच रक्षा संबंध पहले के मुकाबले ज्‍यादा मजबूत हुए हैं. मौजूदा सपोर्ट पैकेज उसका ही उदाहरण है.

परिचालन क्षमता और रखरखाव बेहतर

अमेरिका ने भारत के लिए करीब 48.22 करोड़ डॉलर (482.2 मिलियन डॉलर यानी 4555 करोड़ रुपये) के Sustainment Support Package को मंजूरी दे दी है. यह पैकेज भारतीय सशस्त्र बलों के Apache अटैक हेलिकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों की परिचालन क्षमता और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए दिया जा रहा है. अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA), (जो Foreign Military Sales (FMS) कार्यक्रम का संचालन करती है) ने इस प्रस्तावित बिक्री की औपचारिक अधिसूचना Federal Register में जारी कर दी है.

अमेरिकी कांग्रेस को किया सूचित 

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले महीने इस संभावित रक्षा सौदे के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया था. अधिसूचना के मुताबिक, भारत ने M777A2 Ultra-Light Howitzers के लिए लॉन्‍ग टर्म सपोर्ट मांगा है. इसमें एंसिलरी इक्विपमेंट, स्‍पेयर पार्ट्स, रिपेयर एंड रिटर्न सर्विसेज (ancillary equipment, spare parts, repair and return services), प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता समेत अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं. इस M777 पैकेज की अनुमानित लागत 23 करोड़ डॉलर बताई गई है.

हेलीकॉप्‍टर के लिए भी सस्‍टेनमेंट सपोर्ट की मांग

इसके अलावा भारत ने AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्‍टर के लिए भी सस्‍टेनमेंट सपोर्ट की मांग की है. Apache पैकेज में इंजीनियरिंग, टेक्निकल और लॉजिस्‍टक्‍स सपोर्ट सर्विसेज, कर्मियों का प्रशिक्षण और अन्य संबंधित कार्यक्रम सहायता शामिल है. इस पैकेज की अनुमानित लागत 19.82 करोड़ डॉलर रखी गई है. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, Apache कार्यक्रम के प्रमुख ठेकेदार Boeing Company और Lockheed Martin होंगे, जबकि M777 howitzer support programme के लिए ब्रिटेन की BAE Systems प्रमुख ठेकेदार होगी.

भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए खरीदा

भारत ने M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों को अमेरिकी Foreign Military Sales route के जरिए शामिल किया था. इन तोपों को खास तौर पर ऊंचाई वाले और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए खरीदा गया था. वहीं Apache हेलिकॉप्टर भारतीय वायुसेना और थलसेना की आक्रामक क्षमता का अहम हिस्सा माने जाते हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि यह प्रस्तावित सौदा अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है तथा इससे भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद

विभाग के मुताबिक, यह पैकेज भारत को मौजूदा और भविष्य के खतरों से निपटने, मातृभूमि की रक्षा क्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय चुनौतियों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करेगा.

इसे भी पढ़ें. ‘हम ट्रंप के इशारे पर काम नहीं करते’, लेबनान से सेना हटाने से नेतन्याहू ने किया इनकार

 

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version