Canada को समझ आ गई अपनी भूल, अब पहचान रहा समस्या.., भारत के साथ सबंधों को लेकर बोले एस जयशंकर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Canada Relation: राइजिंग भारत समिट 2025 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैं कनाडा पर टिप्पणी करने में बहुत सावधान रहूंगा, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी टिप्पणियों का इस्तेमाल देश में राजनीतिक प्रचार में किया जाए.

उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए, जिस दिशा में संबंध आगे बढ़े हैं, वह कनाडा के हितों के अनुकूल नहीं है. मैं चाहूंगा कि दोनों पक्ष अपने संबंधों को सुधारें. एस जयशंकर ने कहा कि वो भारत और कनाडा को बेहतर संबंध बनाने के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित करूंगा.

कनाडा संग संबंधों पर बोले एस जयशंकर 

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि एक ओर जहां कनाडा का अमेरिका के साथ व्‍यापार युद्ध चल रहा है, वहीं, दूसरी ओर कनाडा में आम चुनाव अभियान भी चल रहा है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के बारे में टिप्पणी की है. ऐसे में कनाडा को अलगाववाद की समस्या को पहचानना चाहिए और ऐसी ताकतों को मंच नहीं देना चाहिए.

समस्‍याओं को पहचान रहा क‍नाडा

उन्‍होंने कहा कि अगर आप अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं, आयात करते हैं, तो इसके परिणाम आपके लिए खुद ही होंगे. हम देखते हैं कि वे समस्या को पहचान रहे हैं, ऐसी ताकतों को मंच नहीं दे रहे हैं. बता दें कि इस साल के शुरूआत में जस्टिन ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद 28 अप्रैल को कनाडाई मतदान करेंगे.

इसे भी पढें:-उत्तर कोरिया के संविधान में शामिल परमाणु हथियारों का विस्तार…सुप्रीम लीडर की बहन यो जोंग का बड़ा बयान

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version