भारत और चीन के बीच फिर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, समय के साथ पैसे की भी होगी बचत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India China flight: भारत और चीन के बीच एक बार फिर से सीधी उड़ानें बहाल होंगी. इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रांलय द्वारा दी गई है. मंत्रालय ने बताया कि भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने पर सहमति बन गई है, जिससे ये उड़ानें अक्टूबर 2025 के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं.

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि “अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुनः शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दिष्ट विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक निर्णय हो और सभी परिचालन मानदंड पूरे हों.”

उन्‍होंने बताया कि दोनों देशों के बीच यह समझौता भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में एक कदम है. बता दें कि इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण सीधी उड़ान सेवाएं पुनः शुरू करने और संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत कर चुके हैं.

इन शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत में दिल्ली और मुंबई से चीन के बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझू और चेंग्दू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो सकती हैं. फिलहाल दोनों देशों के बीच कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है. ऐसे में लोगों को सिंगापुर, हांगकांग या बैंकॉक समेत अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई गेटवे के माध्यम से एक-दूसरे देश जाते हैं. इससे न सिर्फ समय अधिक लगता है, बल्कि पैसा भी अधिक खर्च करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया “संतुलित, बुद्धिमान” और “राष्ट्रीय हितैषी” नेता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version