भारत ने मुड़वाया सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति का विमान, अब पाकिस्तान नहीं मलेशिया जाएंगे प्रबोवो सुबियांतो

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Indonesia Relations: भारत में 26 जनवरी की परेड में मुख्‍य अतिथि के रूप में इंडोंनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल होने वाले हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब 26 जनवरी के परेड में गिनती के कुछ दिन बाकी है और अभी तक इसमें शामिल होने वाले मुख्‍य अतिथि की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि हैरान करने वाली बात तो ये है कि 26 जनवरी के परेड से पहले ही भारत ने बड़ा दाव खेला है, जिससे पाकिस्‍तान को झटका लगा है.

 मलेशिया जाएंगे प्रबोवो सुबियांतो

दावा किया जा रहा है कि भारत ने सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का विमान मुड़वा दिया है. दरअसल पाकिस्‍तानी मीडिया का दावा था कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के बाद पाकिस्‍तान का दो दिवसीय दौरा करेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्‍योंकि प्रबोवो सुबियांतो के पाकिस्‍तान नहीं मलेशिया जाने की खबर है.

प्रबोवो सुबियांतो का पाकिस्‍तान जाना भारत को नहीं पसंद

रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी के परेड में शामिल होने के बाद प्रबोवो सुबियांतो का तुरंत पाकिस्‍तान का दौरा करना भारत को गवारा नहीं था. ऐसे में अब प्रबोवो सुबियांतो के मलेशिया जाने की बात कही जा रही है, जिसे सुनकर पाकिस्‍तान को बड़ा झटका लगा है. भारत ने इंडोनिशियाई राष्‍ट्रपति का जहाज मुड़वाकर ये संकेत दिया है कि वो पाकिस्‍तान से जरा भी लगाव नहीं रखना चाहता है, जबकि पाकिस्‍तान की ओर हाल ही में कहा गया था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंधों में दोनों देशों को सुधार करने की जरूरत है.

 इसे भी पढें:-लेबनान को तीन साल बाद मिला नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के जज नवाफ सलाम को बनाया गया प्रधानमंत्री

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version