भारत पर टैरिफ बढ़ाने के बाद पाक से नजदीकियां बढ़ा रहा अमेरिका, दूसरी बार US जाने को तैयार आसिफ मुनीर

INDIA-US : वर्तमान समय में टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. बता दें कि 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाले की घोषणा की है. अमेरिका की भारत से खटकने के बाद पाकिस्‍तान के साथ नजदीकियां बढ़ती दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर सामने आयी है कि पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर दूसरी बार अमेरिका दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं. उम्‍मीद की जा रही है कि इस साल अगस्त के आखिरी हफ्ते में मुनीर वॉशिंगटन जा सकते हैं.

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का संकेत

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर गए थे. इसके साथ ही अब वह फिर से तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि आसिम मुनीर का यह दौरा दोनों देशों के लिए गहराते द्विपक्षीय संबंधों का संकेत हो सकता है. इसके साथ ही मुनीर अमेरिकी सेना के जनरल और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के कमांडर माइकल कुरिला के विदाई समारोह में हिस्सा लेंगे. खासतौर पर इसी वजह से मुनीर वॉशिंगटन जा रहे हैं.

अमेरिकी जनरल ने पाकिस्तान की तारीफ की

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के वरिष्‍ठ आर्मी जनरल कुरिला मिडिल ईस्ट में अपनी सेना की अगुवाई कर चुके हैं. जानकारी देते हुए बता दें कि कुछ ही दिनों में वे रिटायर होने वाले है. मीडिया के दौरान आईएसआईएस के पांच आतंकियों को पकड़ने के लिए कुछ ही महीनों पहले कुरिला ने पाकिस्तान की तारीफ की थी. ऐसे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका के दिए इनपुट के आधार पर आतंकियों को पकड़कर बेहतरीन काम किया है.

दोनों की मुलाकात पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस साल जून में मुनीर अमेरिका दौरे पर गए थे. इसके साथ ही उन्‍होंने ट्रंप के साथ लंच भी किया था, जो कि यह खबर कुछ समय पहले काफी चर्चा में भी थी. इस लंच के दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे तक मीटिंग की थी. इस मीटिंग के दौरान व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप ने मुनीर को इनवाइट किया था और साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने की सिफारिश की थी. जानकारी देते हुए बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप कई बार सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं.

इसे भी पढ़ें :- रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने चार युवतियों और छह युवकों को पकड़ा

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version