Christchurch: ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात के संकेत दिए हैं.
ईशान को जांघ के ऊपरी हिस्से में तकलीफ
रेवस्पोर्ट्ज के सवाल का जवाब देते हुए भारतीय बैटिंग कोच ने बताया कि ईशान किशन को ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में थोड़ी तकलीफ है, यही कारण था कि बैटिंग ऑर्डर में तिलक वर्मा को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया था. ऐसे में एहतियातन ईशान के दूसरे T20I में खेलने की संभावना कम है. अगर ईशान नहीं खेलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अच्छे चांस हैं.
अभिषेक और सैमसन की जोड़ी ने वर्ल्ड कप जिताया
हेड कोच गौतम गंभीर ने कई बार खुले मंच से ये बात कही है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया है, ऐसे में इस चैंपियन जोड़ी को कतई नहीं बदला जाएगा. वैभव अभी इस 15 साल के हैं, उन्हें कई मौके मिलेंगे. इतना ही नहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी पहले टी-20 की पूर्व संध्या पर 21 अक्टूबर को कहा था कि वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अभी इंतजार करना होगा. मगर अब ईशान के इंजर्ड होने से उनके पास अच्छा चांस है.
भारत ने 22 टी-20 मैच खेल लिए
वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से भारत ने 22 टी-20 मैच खेल लिए हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आठ मैच में ही खिलाया गया. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को पहली बार यूके टूर पर भारतीय टीम में जगह दी गई थी. वह आयरलैंड में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका इंग्लैंड में. इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिच पर वैभव इंग्लिश पेसर्स का सामना नहीं कर पाए. तीन मैच में कुल 42 रन ही बना पाए, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी अगली सीरीज में वह रंग में लौटे.
दो-दो अर्धशतक जमा दिए
तीन मैच में दो-दो अर्धशतक जमा दिए. मगर जैसे ही भारत अपने घरेलू सरजमीं पर लौटा तो इस 15 साल के लड़के को बेंच पर बिठाकर दोबारा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से ही ओपनिंग करवाई गई.
इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर दौरा आज: लगायेंगी मुरिया दरबार, अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल