श्रीलंका से होने वाले दो टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में भरा जोश, BCCI ने शेयर किया वीडियो

New Delhi: 15 अगस्त से खेली जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है और जाते ही प्रैक्टिस भी शुरू कर दी. प्रैक्टिस सेशन में हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम में जोश भरने की कोशिश की. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में टीम को संबोधित करते हुए गंभीर कहते हैं- सुनिश्चित करें कि हम हर जरूरी चीज पूरी करें. दोस्तों हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या है.

हम कड़ी मेहनत कर सकते हैं

हम जानते हैं कि हम किसके लिए खेल रहे हैं. हम कड़ी मेहनत कर सकते हैं. अपनी सीमाओं को पार कर सकते हैं और हर जरूरी चीज पूरी कर सकते हैं. 15 तारीख की सुबह, चाहे हम पहले बैटिंग करें या बॉलिंग. हम हर उस सवाल और चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे जो हमारे सामने आएगी. सात अगस्त से भारत को एकमात्र प्रैक्टिस मैच भी खेलना है.

स्पिन के खिलाफ प्रैक्टिस शुरू

टीम इंडिया बीते सालों में जिस तरह स्पिन के सामने संघर्ष करती दिखी है, उस लिहाज से वॉर्म-अप मैच और अहम हो जाता है. कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल समेत कई मुख्य बल्लेबाजों ने श्रीलंका आने से पहले ही स्पिन के खिलाफ प्रैक्टिस शुरू कर दी थी. मौजूदा टीम के सिर्फ केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के पास ही श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.

नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत

हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग में नए खिलाड़ियों सारांश जैन और आकिब नबी के साथ-साथ नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत किया. गंभीर ने कहा, ‘दोस्तों, सभी का स्वागत है. हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी आए हैं. सबसे पहले सारांश बधाई हो, यहां तक ​​पहुंचने के लिए तुमने बहुत मेहनत की है. दूसरी बात, मैं आकिब को बधाई देना चाहता हूं, तुम्हारा पिछला सीजन शानदार रहा और तुमने J&K को रणजी ट्रॉफी जिताई, जो एक बड़ी उपलब्धि है.

इसे भी पढ़ें. UP: सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान सहित दो की मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहा था झांसी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version