पाकिस्तान का उड़ गया होश! ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड में 19 देशों के साथ युद्ध की तैयारी में जुटा भारत

Indian Army : दुनिया का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में शुरू हो गया है और कई एडवांस हथियारों के साथ प्रैक्टिस भी होगा. जानकारी देते हुए बता दें कि इस वॉर प्रैक्टिस में भारत भी हिस्सा ले रहा है. ऐसे में भारत अपने 19 दोस्त देशों के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में जुट गया है. मीडिया के दौरान इसमें करीब 35 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. बता दें कि भारत का यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाला है. दुनिया के सबसे बड़े इस सैन्य अभ्यास का नाम Talisman Sabre 2025 है.

अभ्यास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ला सकता एकजुटता

जानकारी के मुताबिक, अगले तीन हफ्तों तक क्वींसलैंड और ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी, पश्चिमी क्षेत्र में मिलिट्री एक्सरसाइज होगी. यह सैन्‍य अभ्‍यास न्यू साउथ वेल्स और क्रिसमस द्वीप पर भी हो रहा है. ऐसे में युद्ध अभ्‍यास के दौरान सेनाएं ऑस्ट्रेलियाई तटों से आगे पापुआ न्यू गिनी तक पहुंचेंगी. माना जा रहा है कि यह अभ्यास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एकजुटता ला सकता है.

भारत के साथ ये देश युद्धाभ्यास में ले रहे हिस्सा

इस युद्धाभ्‍यास में भारत के साथ अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे, पापुआ न्यू गिनी, फिजी, जर्मनी, सिंगापुर, फिलीपींस, साउथ कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, टोंगा और यूनाइटेड किंगडम भी इसमें शामिल हैं. इसके साथ ही वियनाम और मलेशिया को ऑब्जर्वर्स के रूप में शामिल किया गया है. बता दें कि इस प्रैक्टिस में एयर वॉर के साथ-साथ नेवी की भी वॉर प्रैक्टिस होगी. जमीन, समंदर और आसमान तीनों जगहों पर युद्ध का अभ्यास होगा.

पाकिस्तान का उड़ने वाला है होश

इस दौरान भारत का यह सैन्‍य युद्धभ्‍यास पाकिस्तान का तनाव बढ़ा सकती है. जानकारी देते हुए बता दें कि चीन के साथ पाक की गहरी दोस्ती है और वह उसी के दम पर आए दिन भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है, लेकिन अब भारत का युद्धाभ्यास देखकर उसके होश उड़ने वाले हैं.

समुद्री युद्ध की तकनीकों पर भी कर रही काम

संयुक्‍त रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं लाइव फायर ड्रिल्स और समुद्री युद्ध की तकनीकों पर मिलकर काम कर रही हैं. ऐसे में इस प्रैक्टिस के दौरान भारत की सेना ने ऑस्ट्रेलियाई HIMARS सिस्टम के साथ कॉर्डिनेटेड बमबारी और मोबाइल रॉकेट लॉन्च सिस्टम के साथ भी प्रैक्टिस की है. बता दें कि वे आगे चलकर भी साथ काम कर सकते हैं.

  इसे भी पढ़ें :- भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में डेयरी बना विवाद का केन्द्र, जानें क्या है पूरा मामला

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version