पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन ओलंपिक गेम में देखकर पूरा देश खुश है.

दरअसल, भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ कुल 2 गोल दागे, वहीं स्पेन की टीम केवल एक ही गोल लगा पाई. इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. बैक टू बैक मेडल जीतकर हॉकी टीम ने एक इतिहास अपने नाम कर लिया है. बैक टू बैक मेडल लाने के बाद ऐसा लग रहा है जैसै भारत का सुनहरा दौर वापस आने लगा है.

ओलंपिक में हुए आज के गेम की बात करें तो आज का मुकाबला स्पेन और भारत के बीच था. स्पेन की टीम ने पहले क्वार्टर में ही पहला गोल कर दिया था. भारत ने इस मुकाबले को 2- 1 से जीता.

भारतीय हॉकी टीम की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है और एक्स पर लिखा, “साहस का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक2024 में कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. आपका दमदार प्रदर्शन और त्रुटिहीन खेल कौशल खेल के प्रति एक नया उत्साह जगाएगा. आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है.”

भारतीय टीम की जीत पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “#ParisOlympicGames2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. उनकी उल्लेखनीय टीम वर्क और अद्भुत कौशल ने शानदार परिणाम दिए हैं. हमें टीम पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.”

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version