Stock Market: मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 147.71 अंक की उछाल लेकर 74,602.12 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 5.8 अंक की मामूली गिरावट लेकर 22,547.55 के स्‍तर पर बंद हुआ.

निफ्टी पर एमएंडएम, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और नेस्ले के शेयर प्रमुख लाभ में दिखे. हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैब्स, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, ट्रेंट नुकसान में दिखे. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय रुपया 50 पैसे गिरकर 87.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ तथा सोमवार को 86.70 पर बंद हुआ.

खबरों में रहे ये शेयर

ब्रोकरेज कंपनियों के तेजी भरे आह्वान के बाद एमएंडएम के शेयरों में 3 प्रतिशत की तेजी दिखी. कारोबार में दूसरे दिन भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा. इस सप्ताह निवेशक मीटिंग से पहले ग्लैंड फार्मा के शेयरों में 16 सप्ताह में सबसे अधिक उछाल दिखा. आज के कारोबार में आईटी, धातु, तेल एवं गैस, ऊर्जा, पूंजीगत सामान, पीएसयू बैंक, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑटो, उपभोक्ता टिकाऊ सामान, एफएमसीजी, दूरसंचार में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

ये भी पढ़ें :- गाजा के बाद वेस्ट बैंक को तबाह करने में जुटी इजरायली सेना, 40 हजार फिलिस्तीनियों ने छोड़ा घर

 

Latest News

इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी! बनाएंगे सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड, देश के महान खिलाडी को छोडेंगे पीछे

New Delhi: पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से कायम सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट सकता है. इंडियन प्रीमियर...

More Articles Like This

Exit mobile version