ईरान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल, 215 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है, दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं. दोनों देश लगातार एक दूसरे पर निशाना बना रहे है. ऐसे में ही इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एक बार फिर मिसाइल अटैक शुरू कर दिया है.

ईरान के मानवाधिकार संगठन HRNAA ने बताया कि शुक्रवार से अबतक इजरायली हमलों में 215 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें ज्यादातर लोग आम नागरिक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोगों में 50 से ज्यादा लोग मिलिट्री से जुड़े थे, हालांकि अभी ये शुरुआती आंकड़े ही हैं अभी इसके और भी बढ़ने की संभावना है.

ईरान में ऑयल डिपो पर अटैक के बाद इजरायल के रक्षामंत्री कैट्ज ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्‍होंने लिखा कि ‘तेहरान जल रहा है.’साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही थी. फुटेज में शहर के ऊपर धुएं के घने गुबार दिखाई दे रहे हैं. इजरायल के दावे के बाद ईरान ने कहा कि अब हालात नियंत्रण में हैं.

इसे भी पढें:-गुजरात के बाद केदारनाथ में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version