‘ईरान ट्रंप को नहीं छोड़ेगा’, सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया करारा जवाब

Iran : ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. इसी बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कसम खाई है कि तेहरान हमारे नेता के खून का बदला लेगा. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी भी दी कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी.

खामेनेई के सलाहकार रहे लारीजानी ने कहा  

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के तेज होने के बीच लारीजानी की टिप्पणियों पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें कोई परवाह नहीं है. ईरानी सरकारी टेलीविजन से बात करते हुए खामेनेई के सलाहकार रहे लारीजानी का कहना है कि ईरान ट्रंप को नहीं छोड़ेगा.

ये जंग जल्दी खत्म नहीं होगी- लारीजानी

इतना ही नही बल्कि ईरान को लेकर ट्रंप द्वारा दिए गए बयान पर लारीजानी ने चेतावनी दी और कहा कि ये जंग जल्दी खत्म नहीं होगी. ट्रंप को वेनेजुएला में जो अनुभव मिला और उन्हें वो पसंद आया. इसीलिए उन्‍हें ऐसा लग रहा है कि वे ईरान में भी ऐसा ही कर सकते हैं लेकिन अब वे बुरी तरह फंस गए हैं. क्‍योंकि उन्‍होंने अच्‍छा नहीं किया, हम उसे नहीं छोड़ेंगे. उन्‍हें अपने किए की सज़ा भुगतनी ही होगी.

‘ईरान अब पीछे नहीं हटेगा‘

इसके साथ ही उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान कहा कि उसने हमारे नेता की हत्या की है और हमारे 1,000 से अधिक लोगों को शहीद कर दिया. यह कोई मामूली हमला नही है. ऐसे में उन्‍होंने अपनी चेतावनी को दोहराते हुए कहा कि ईरान तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक हम उसके किए का बदला नहीं ले लेते, हम उसे चैन से नहीं बैठने देंगे.

लारीजानी की टिप्पणियों को ट्रंप ने किया खारिज

बता दें कि ट्रंप ने लारीजानी की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि वह ईरानी अधिकारी कौन है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि वह क्या कह रहे हैं, वह कौन हैं. मुझे ज़रा भी परवाह नहीं है.’ उन्‍होंने ये भी कहा कि लारीजानी पहले ही हार चुके हैं.

इसे भी पढ़ें :- ईरान में घुसेगी अमेरिका की स्पेशल फोर्स? जंग के बीच US-इजरायल के बीच सीक्रेट बातचीत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version