US-इजरायल से युद्ध में कमजोर पड़ा ईरान? नई रिपोर्ट में दावा! मिडिल ईस्ट में मची खलबली

US Isreal Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच एक हैरान कर देने वाला बडा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ईरान की मिसाइल क्षमता में बड़ी गिरावट आई है. नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता तेजी से कम होती जा रही है. सोशल मीडिया विश्लेषण प्लेटफॉर्म The Iran Watcher के मुताबिक युद्ध के शुरुआती दिनों में ईरान ने भारी संख्या में मिसाइल और ड्रोन दागे, लेकिन पांचवें दिन तक इनकी संख्या तेजी से गिर गई.

पांचवें दिन सिर्फ 40 मिसाइलें दागी

रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन 350 बैलिस्टिक मिसाइलें व पांचवें दिन सिर्फ 40 मिसाइलें दागी गईं. यह गिरावट संकेत देती है कि ईरान की हमलावर क्षमता पर दबाव बढ़ रहा है. सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के पास लंबे समय से बड़ा मिसाइल भंडार माना जाता रहा है, इसलिए यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि उसकी क्षमता खत्म हो रही है. अगर यह रुझान सही साबित होता है तो मिडिल ईस्ट के युद्ध में शक्ति संतुलन पर बड़ा असर पड़ सकता है.

पांचवें दिन केवल 45 ड्रोन दागे

ड्रोन हमलों का पैटर्न भी लगभग इसी तरह देखा गया. पहले दिन करीब 300 ड्रोन लॉन्च, दूसरे दिन 500 से अधिक ड्रोन जबकि पांचवें दिन केवल लगभग 45 ड्रोन दागे गए. विश्लेषकों का कहना है कि यह गिरावट या तो भंडार कम होने या लॉन्च क्षमता को नुकसान पहुंचने का संकेत हो सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि युद्ध के पूरे सप्ताह में ईरान ने करीब 25 क्रूज़ मिसाइलें ही दागीं.

अंडरग्राउंड स्टोरेज डिपोज को बनाया निशाना

इसके बाद ग्राफ लगभग सपाट हो गया, यानी क्रूज़ मिसाइल हमले लगभग बंद हो गए. विश्लेषण के मुताबिक इस गिरावट की एक बड़ी वजह United States और Israel द्वारा किए जा रहे लगातार हमले हो सकते हैं. इन हमलों में कथित तौर पर मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन कंट्रोल हब, अंडरग्राउंड स्टोरेज डिपोज को निशाना बनाया गया है. यदि ये ठिकाने नष्ट होते हैं तो मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करना कठिन हो जाता है.

इसे भी पढ़ें. ‘जहां से मन होगा, वहां से तेल खरीदेंगे’, ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version