ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, ‘मुज्तबा खामेनेई घायल हैं लेकिन…’

Iran war : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. बता दें कि ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के जवाब में खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर हमले किए हैं. इसके साथ ही जंग के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में ट्रंप का दावा है कि ईरान के नए नियुक्त सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई अभी भी किसी ना किसी रूप में जीवित हैं, भले ही ईरान में जंग शुरू होने के बाद से पद संभालने तक उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है.

डोनाल्‍ड ट्रंप का दावा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का यह दावा सामने आया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई 28 फरवरी को तेहरान में हुए हमले के दौरान घायल हो गए थे. बता दें कि दोनों देशों के बीच इस संयुक्‍त हमले में  उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि मुज्तबा खामेनेई संभवत कोमा में हैं.

‘ब्रायन किल्मीड शो‘ में ट्रंप ने कहा

बता दें कि रेडियो पर ‘ब्रायन किल्मीड शो’ से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि “मुझे लगता है कि शायद वो (मुज्तबा खामेनेई) जीवित हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है कि वो शायद किसी ना किसी रूप में जीवित हैं,” जानकारी के मुताबिक, उनका यह इंटरव्यू गुरुवार को रिकॉर्ड किया गया था और शुक्रवार सुबह प्रसारित किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी मुज्तबा खामेनेई के पद संभालने के बाद दिए गए पहले सार्वजनिक बयान के बाद आई, इसके साथ ही उसमें उन्‍होंने संकेत देते हुए कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के साथ जंग में पीछे नहीं हटेगा.

ईरानी लोगों को मुज्तबा खामेनेई का संदेश

जंग के दौरान ईरान के लोगों को दिए अपने संदेश में मुज्तबा खामेनेई ने कहा था कि हम आपके शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे. इतना ही नही बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देना चाहिए. मीडिया के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. युद्ध जारी रखने का संकल्प लेते हुए दिया गया उनका पहला सार्वजनिक बयान भी उन्होंने न तो टीवी पर व्यक्तिगत रूप से दिया, न ही किसी वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से.

इसे भी पढ़ें :- UN में अमेरिका से सीधे भिड़े रूस-चीन! ईरान के पक्ष में खुलकर आए सामने, जानें क्या हुआ?

Latest News

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस साल नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर...

More Articles Like This

Exit mobile version