US-इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमलों से डरा ईराक! एरबिल एयरपोर्ट किया सस्पेंड

Israel Attacks Iran: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर तेहरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान के कई जगहों को निशाना बनाया गया है. तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. इजरायल ने ईरान पर हमले का  वीडियो भी जारी किया है. इजरायल सेना ने ईरान पर एक के एक कई रॉकेट दागे हैं.

देश का पूरा हवाई क्षेत्र आदेशानुसार बंद

इजरायल के रक्षा मंत्री द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है. इसी बीच ईरान पर हुए हमले से ईराक डर गया है. हमले के खतरे को देखते हुए ईराक ने अपना एरबिल एयरपोर्ट सस्पेंड कर दिया है. ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता माजिद अख़वान ने मेहर समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि देश का पूरा हवाई क्षेत्र आदेशानुसार बंद कर दिया गया है.

तेहरान में नहीं हैं खामेनेई

ईरानी अधिकारियों का दावा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. सिविलियन एयरक्राफ्ट तेज़ी से निकल रहे हैं. अमेरिका की खुली भागीदारी की खबर ने हालात को और विस्फोटक बना दिया है. अब पूरी दुनिया की नजर इस पर है कि तेहरान अगला कदम क्या उठाता है.

ईरानी सरकारी टीवी ने की पुष्टि

यह स्पष्ट नहीं है कि 86 वर्षीय खामेनेई उस समय अपने कार्यालय में मौजूद थे या नहीं? बढ़ते तनाव के बीच वे कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. ईरानी सरकारी टीवी ने धमाकों की पुष्टि की, लेकिन कारण या हताहतों की कोई जानकारी नहीं दी. इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि हमला राज्य के खिलाफ खतरों को हटाने के उद्देश्य से किया गया.

हमलों के लिए तैयार रहने की चेतावनी

हमले के साथ ही पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे. इजरायली सेना ने जनता को संभावित मिसाइल हमलों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी. ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि यदि उस पर हमला हुआ तो क्षेत्र में फैले अमेरिकी सैन्य अड्डे और कर्मी निशाने पर होंगे. हमलों के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. तेहरान में लगातार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं.

अभी इसे विश्वयुद्ध कहना जल्दबाजी

विशेषज्ञों का मानना है कि अभी इसे विश्वयुद्ध कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन यदि क्षेत्रीय शक्तियां सीधे आमने-सामने आ गईं तो स्थिति नियंत्रण से बाहर जा सकती है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर तेहरान और वॉशिंगटन के अगले कदम पर है.

इसे भी पढ़ें. Israel Attacks Iran: इस्राइल का ईरान पर हमला, तेहरान सहित कई जगहों पर दागे रॉकेट, आपातकाल घोषित

More Articles Like This

Exit mobile version