दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल अल-रिफाई का खात्मा, इराक के लिए था बड़ा खतरा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ISIS leader killed: इराक में राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों द्वारा संचालित एक ऑपरेशन के दौरान इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई मारा गया है, इस बात की जानकारी खुद इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने दी है. ‘अबु खदीजा’ को दुनिया में एक खतरनाक आतंकवादी के रूप में जाना जाता था, जो इराक के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ था.

बता दें कि अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को ‘अबु खदीजा’ के नाम से भी जाना जाता था. इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि ‘इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं. अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का डिप्टी खलीफा था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था.’

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने भी किया पोस्‍ट

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर कहा कि ‘आज ISIS के भगोड़े कट्टरपंथी को इराक में मार दिया गया. हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया.’

वहीं, एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में एक हवाई हमले के द्वारा किया जा रहा है. वहीं, एक अन्‍य अधिकारी ने बताया कि यह अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था, लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई.

बगदादी की मौत के बाद से बेहाल है संगठन

आपको बता दें कि साल 2019 में इस्लामिक स्टेट के सबसे बड़े नेता अबू बक्र अल-बगदादी को अमेरिका के सैनिकों ने मार गिराया था तब से यह आतंकी संगठन नेतृत्व की समस्याओं का सामना कर रहा है. दरअसल, बगदादी की मौत के बाद से इसके तमाम नेताओं को मार गिराया गया है, जिससे यह संगठन लड़खड़ाया हुआ है. हालांकि अभी भी यह रूक रूक कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब रहता है.

इसे भी पढें:-कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में मार्क कार्नी ने ली शपथ, जल्द ही करेंगे फ्रांस और ब्रिटेन की यात्रा

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version