गाजा के 50% से अधिक क्षेत्र पर इजरायल का नियंत्रण, बनाई गई एक दर्जन से अधिक सैन्य चौकियां

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Control Gaza: हमास के बीच पिछले हफ्ते युद्धविराम समाप्‍त होने के बाद इजरायल की ओर से गाजा लगातार सैन्य कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में हाल ही में इजरायल द्वारा किए गए हमले में गाजा हमले में कई लोग मारे गए है. इसी बीच इजरायल ने गाजा पट्टी में अपना विस्तार भी बढ़ाया है और वहां 50 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र नियंत्रण कर लिया है.

इजरायल की कार्रवाई रहेगी जारी

इजरायली हमलों में वहां के कई फि‍लि‍स्तीन लोगों के मकान, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे इस हद तक तबाह हो चुके हैं कि अब वहां रहना असंभव है. दरअसल, इजरायल का कहना है कि उसकी यह कार्रवाई जरूरी है ताकि बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बनाया जा सके.

पीएम नेतन्याहू ने साफ किया रुख

वहीं, हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्‍पष्‍ट किया है कि हमास की हार के बाद भी इजरायल गाजा में मौजूद रहेगा और फि‍लि‍स्तीनियों को वहां से जाने के लिए मजबूर करेगा. इसी बीच इजरायली सैनिकों ने बताया कि इजरायली सीमा के पास ‘बफर जोन’ का विस्तार 18 महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से जारी है. सैनिको ने बताया कि उन्‍होंने वहां सबकुछ नष्ट कर दिया है जो वो कर सकते थे. ऐसे में फि‍लि‍स्तीनियों के पास वापस आने के लिए कुछ नहीं होगा की वो वापस आ सकें, वो कभी नहीं आएंगे.’’

गाजा में बन गई इजरायली सैन्य चौकियां

इजरायली सैनिको ने कहा कि वह गाजा में आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते है, वो अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करते है. हालांकि गाजा में जिस तरह की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं उनसे पता चलता है कि घनी आबादी वाले स्थान अब मलबे में तब्दील हो गए हैं. लगभग एक दर्जन नई इजरायली सैन्य चौकियां भी बन गई हैं.

इसे भी पढें:-इजरायल ने गाजा में की बमबारी, 32 लोगों की मौत, हमास ने भी दागे रॉकेट

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version