गाजापट्टी में हमास की जोरदार वापसी, नए लड़ाकों की हो रही भर्ती, रिपोर्ट में दावा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel News: पिछले साल गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच शुरू हुई लड़ाई आज भी जारी है. इस जंग में इजरायल ने आतंकी संगठन हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही थी. हाल में कुछ एक्‍सपर्ट हमास के खत्‍म हो जाने के दावे भी करने लगे थे. लेकिन हमास ने फिर से तगड़ी वापसी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए हमास नई भर्ती कर रहा है.

हमास लड़ाकों की जोरदार वापसी

इजरायली वेबसाइट यरूशलम पोस्ट और चैनल 12 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हमास नए लड़ाकों की भर्ती करके गाजा पट्टी में इजरायली सेना (IDF) के सामने जोरदार वापसी कर रहा है. ये रिपोर्ट इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की चिंता बढ़ा सकती है.

बुधवार को चैनल 12 ने बुधवार रात अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हमास के पास अभी भी 20 हजार से 23 हजार लड़ाके हैं. आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने अब तक युद्ध के दौरान 17 हजार से 20 हजार हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों को अब तक मारा है.

तेजी से भर्ती कर रहा हमास

जंग के शुरुआत में आईडीएफ ने हमास के पास 25 हजार लड़ाके होने का अनुमान लगाया था और अभी भी 23 हजार तक लड़ाके हमास में होने की बात कही जा रही है. वहीं इजरायली सेना 20 हजार लड़ाकों को युद्ध में मारने का भी दावा कर रहा है. ऐसे में स्‍पष्‍ट है कि बड़े पैमाने पर लड़ाकों की भर्ती हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास नए लड़ाकों को हथियार सौंप रहा है. हालांकि इनकी ट्रेनिंग पर कई तरह के सवाल हैं, क्‍योंकि ये लड़ाके उस तरह से ट्रैंड नहीं है, जैसे शुरुआती दौर में हमास के पास थे. हमास ने बड़ी संख्या में ऐसे लड़ाके भी भर्ती किए हैं, जिनकी उम्र 20 या 18 साल से भी कम है.

ये भी पढ़ें :- US: जो बाइडन कांग्रेस पैनल के इस सांसदों को देंगे देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

 

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version