सीजफायर के बीच इजरायल का लेबनान में बड़ा हमला, हिज़्बुल्लाह के दो आतंकी ढेर, 70 इमारतें भी तबाह

Israel Lebanon War: इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में कार्रवाई करते हुए हिज़्बुल्लाह के दो सशस्त्र आतंकियों को मार गिराया है. Israel Defense Forces के अनुसार ये आतंकी फॉरवर्ड डिफेंस लाइन के दक्षिण में सक्रिय थे और इजरायली सैनिकों के लिए तत्काल खतरा बन रहे थे. इसके बाद सेना ने हवाई हमले कर उन्हें निशाना बनाया. इजरायल ने यह भी कहा कि इलाके में मौजूद अन्य आतंकियों को भी बाद में हमलों में खत्म किया गया, जो इमारतों के अंदर छिपे हुए थे और खतरा पैदा कर रहे थे.

इजरायल से सीधे बातचीत नहीं करेगा हिज़्बुल्लाह 

इस बीच हिज़्बुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम ने साफ कहा है कि वे इजरायल के साथ सीधे बातचीत नहीं करेंगे और अपने हथियार नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने प्रतिरोध जारी रखने की बात दोहराई. इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचय अद्राई ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनका उद्देश्य इजरायल के खिलाफ खतरों को खत्म करना है.

हिज़बुल्लाह एक शिया उग्रवादी संगठन

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल के हमलों में हिज़्बुल्लाह से जुड़े लगभग 70 सैन्य उपयोग वाली इमारतों और करीब 50 अन्य बुनियादी ढांचों को नष्ट किया गया है. इन ठिकानों में कमांड सेंटर, हथियार भंडार और अन्य सैन्य सुविधाएं शामिल थीं. हिज़बुल्लाह एक शिया उग्रवादी संगठन है, जो 1980 के दशक से इजरायल के खिलाफ संघर्ष करता आ रहा है. इसे अमेरिका, इजरायल, कनाडा और कई अन्य देशों ने आतंकी संगठन घोषित किया है.

इजरायल देगा कड़ा जवाब

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी चेतावनी दी है कि अगर हिज़्बुल्लाह ने सीजफायर का उल्लंघन किया, तो इजरायल कड़ा जवाब देगा. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी. कुल मिलाकर दक्षिणी लेबनान में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं. एक तरफ सीजफायर लागू है, लेकिन दूसरी तरफ लगातार हमले और बयानबाजी इस क्षेत्र को फिर से बड़े संघर्ष की ओर धकेल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. बंगाल से असम तक…मुंबई सट्टा बाजार के चौंकाने वाले आंकड़े; जानें नतीजों से ठीक पहले क्या है ट्रेंड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version