हमास ने इजरायल को तीन और बंधकों के शव लौटाए, गाजा के मलबे के नीचे दबे हुए हैं कई अवशेष!

Must Read

Israel: हमास से इजरायल को तीन और बंधकों के शव मिले हैं. इजरायल के मुताबिक अमेरिकी मध्यस्थता वाले संघर्षविराम के समझौते के तहत बंधक-कैदी अदला-बदली के हिस्से के तौर यह शव उसे सौंपे गए हैं. इसी बीच इजरायल ने हमास पर शवों को लौटाने में देरी करने का आरोप लगाया है. जबकि हमास का कहना है कि यह प्रक्रिया  धीमी है क्योंकि कई अवशेष गाजा के मलबे के नीचे दबे हुए हैं.

10 अक्टूबर से गाजा में शांति प्रयास जारी

बता दें, कि थोड़ी बहुत झड़पे होने के बावजूद भी 10 अक्टूबर से गाजा में शांति प्रयास जारी है. इजरायल और हमास एक दूसरे पर बड़े हमले नहीं कर रहे हैं. ये संघर्ष विराम इजरायली बंधकों की वापसी पर केंद्रित है. इस बीच इजरायल के पीएम कार्यालय से एक बयान जारी किया गया. इस बयान में बताया गया कि इजरायल को रेड क्रॉस के जरिए तीन मृत बंधकों के शव मिले हैं. जिन्हें गाजा पट्टी के अंदर और शिन बेट बलों को सौंप दिया गया था.

मौत के हालात और कारण की जांच के लिए लाए गए हैं शव

वहीं इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बंधकों के शव एक राष्ट्रीय फोरेंसिक केंद्र में पहचान और मौत के हालात और कारण की जांच के लिए लाए गए हैं. इजरायली प्रवक्ता का कहना है कि केंद्र के विशेषज्ञ बाद में मृतकों के परिवारों से जांच के नतीजों पर चर्चा करने और विस्तार से बताने के लिए मिलेंगे. जिस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता के कारण हमास और इजरायल के बीच एक संघर्षविराम लागू हुआ है.

20 बंधकों की जिंदा होने की पुष्टि

संघर्ष विराम लागू होने के दौरान हमास ने गाजा में 48 बंधकों को पकड़ रखा था, जिनमें से 20 बंधकों की जिंदा होने की पुष्टि हुई थी. युद्धविराम शुरू होने के बाद सेए हमास ने जिंदा बंधकों को रिहा कर दिया है और 28 मरे हुए कैदियों के अवशेष सौंपना शुरू कर दिया है. इनमें से हमास ने अब तक 17 अवशेष लौटाए हैं, जिनमें 15 इजरायली, एक थाई नागरिक और एक नेपाली शामिल है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi ने लॉन्च किया एक लाख करोड़ रुपए का RDI फंड, प्राइवेट सेक्टर में इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This