दुनिया में छिड़ने वाला है महायुद्ध? ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने पश्चिमी देशों को दी ये चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग के कारण अब दुनिया में महायुद्ध छिड़ने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. ईरान पर इजरायल की ओर से किए गए जानलेवा एयरस्ट्राइक में अब तक 78 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है. वहीं, ईरान भी पीछे नहीं रहा, उसने भी जवाबी कार्रवाई में इजरायल के सैन्य ठिकानों और नागरिकों पर हमला किया. जिसमें इजरायल के दो F-35 फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया जा रहा है.

इस बीच ईरान ने पश्चिमी देशों को बड़ी चेतावनी देते हुए एक बयान जारी किया है. उसने कहा है कि यदि पश्चिमी देशों ने इजरायल का साथ दिया तो उसे इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे. ईरान ने कहा है कि अगर पश्चिमी देशों ने ईरानी एयरस्ट्राइक को रोकने में इजरायल की मदद की तो अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के सैन्य ठिकानों और उनके जंगी जहाज के बेड़ों को निशाना बनाया जा सकता है.

नेतन्याहू ने ईरान की जनता से की ये अपील

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से तानाशाही सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की है. ईरान के लोगों से वहां की तानाशाही सत्ता के खिलाफ खड़ा होने की अपील करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की लड़ाई आपके खिलाफ नहीं, बल्कि ईरान की तानाशाही सत्ता के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इजरायल का मिलिट्री ऑपरेशन ईरान की लोगों की आजादी का रास्ता साफ करेगा.

इजरायली हमले से भड़के खामेनेई ने कह दी ये बात

इजरायल के हमलों से भड़के ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने कहा है कि इजरायल ने युद्ध शुरू किया है और अब वो इस जंग से बाहर नहीं निकल सकता है. उन्होंने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपने इस अपराध से बच नहीं पाएगा और उसने अपने लिए दर्दनाक भाग्य चुन लिया है. इजरायल के लिए नर्क के दरवाजे खुलेंगे और हम उन्हें बर्बाद कर देंगे.

इसे भी पढें:-मार गिराए दो F-35 फाइटर जेट, महिला पायलट को भी पकड़ा… इजरायल पर हमले को लेकर ईरान का बड़ा दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version